Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में ढाबे पर हथियारबंद बदमाशों का हमला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Summer express, राकेश कुमार शर्मा,करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के नीलोखेड़ी क्षेत्र में  रात एक ढाबे पर करीब 10 हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। लाठी-डंडों और गंडासियों से लैस हमलावरों ने ढाबे में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और मौके पर दहशत का माहौल बना दिया। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। पीड़ित परिवार ने हमले के पीछे पुरानी रंजिश का आरोप लगाते हुए पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

जानकारी के अनुसार दो गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने ढाबे में घुसते ही काउंटर, फर्नीचर और अन्य सामान को निशाना बना6या। हमलावरों ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन घटना की फुटेज रिकॉर्ड हो गई, जो अब पुलिस जांच का अहम आधार बनी हुई है।

ढाबा संचालक नितिन ने आरोप लगाया कि यह हमला करीब छह महीने पहले हुए विवाद की रंजिश का परिणाम है। उनके अनुसार उस समय कुछ युवकों को ढाबे के बाहर खुले में शराब पीने से रोका गया था। इस बात को लेकर विवाद हुआ था और पुलिस मौके पर पहुंची थी। बाद में आरोपियों ने माफी मांग ली थी, जिसके चलते परिवार ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। अब उसी विवाद का बदला लेने के लिए सुनियोजित तरीके से हमला किया गया।

पीड़ित के मुताबिक अधिकांश हमलावरों ने अपने चेहरे ढके हुए थे, जबकि दो युवकों के चेहरे खुले थे। सभी सीधे ढाबे में घुसे और बिना किसी बातचीत के तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना के समय परिवार के सदस्य और कर्मचारी काम में व्यस्त थे। ढाबा संचालक का बेटा भी उस समय ढाबे पर मौजूद था, जो हमले में सुरक्षित बच गया।

घटना के बाद परिवार में भय का माहौल है। परिजनों ने आशंका जताई है कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर दोबारा हमला हो सकता है। उन्होंने करनाल पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को मामले की शिकायत दे दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.