Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब यूनिवर्सिटी में आारएसएस से जुड़े कार्यक्रम का विरोध करते छात्रों और पुलिस में झड़प

शगुन कश्यप | चंडीगढ़
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) परिसर में सोमवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े वक्ताओं के प्रस्तावित कार्यक्रम के विरोध में विभिन्न छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में ले लिया।
यह प्रदर्शन ‘पीयू अगेंस्ट सैफ्रोनाइजेशन’ नामक छात्र संगठनों के संयुक्त मंच के बैनर तले किया गया। छात्र संगठनों का आरोप है कि विश्वविद्यालय परिसर में वैचारिक रूप से विवादित कार्यक्रम आयोजित कर कैंपस का “भगवाकरण” करने की कोशिश की जा रही है।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में RSS की महिला शाखा की प्रमुख शांता कुमारी और दुर्गा वाहिनी की संस्थापक साध्वी ऋतंभरा के शामिल होने की सूचना थी।
प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि उन्होंने पहले ही कुलपति को ज्ञापन सौंपकर कार्यक्रम रद्द करने की मांग की थी। उनका आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें आश्वासन दिया था कि यह कार्यक्रम परिसर के भीतर आयोजित नहीं होगा। हालांकि बाद में उन्हें जानकारी मिली कि कार्यक्रम की तैयारियां विश्वविद्यालय परिसर में जारी हैं, जिसके बाद उन्होंने ऑडिटोरियम तक विरोध मार्च निकालने का फैसला किया।
जब छात्र प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़े तो चंडीगढ़ पुलिस और विश्वविद्यालय सुरक्षा कर्मियों ने भारी बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
छात्र नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज और बल प्रयोग किया, जिससे कई छात्रों को मामूली चोटें आईं। उनका यह भी दावा है कि धक्का-मुक्की के दौरान कुछ छात्रों के कपड़े तक फट गए।
पुलिस ने छात्रों को हिरासत में लेकर सेक्टर-24 पुलिस थाने पहुंचाया।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.