Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांगड़ा जिला परिषद की कमान भाजपा के हाथ, सीमा चौधरी अध्यक्ष और अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष निर्वाचित

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा की जिला परिषद पर भाजपा ने अपना कब्जा कायम कर लिया है। सोमवार को आयोजित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा समर्थित सीमा चौधरी अध्यक्ष तथा अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

30 मई को जिला परिषद चुनाव परिणाम घोषित होने के करीब 50 दिन बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान प्रक्रिया आयोजित की गई। 54 सदस्यीय जिला परिषद में कोरम पूरा करने के लिए 36 पार्षदों की उपस्थिति आवश्यक थी, जबकि बैठक में 39 पार्षद मौजूद रहे। कांग्रेस के पार्षद चुनाव प्रक्रिया से दूर रहे, जबकि भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौके पर उपस्थित रहे।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ था। किसी अन्य उम्मीदवार के नामांकन नहीं होने के कारण दोनों को नियमानुसार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीमा चौधरी ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि जिला परिषद के माध्यम से विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सभी सदस्यों के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।

उपाध्यक्ष अभिमन्यु कंवर ने कहा कि उन्हें समर्थन देने वाले सभी पार्षदों का वह आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि जिला परिषद के सभी 54 सदस्य एक परिवार की तरह मिलकर जिले के विकास और जनहित के मुद्दों पर काम करेंगे।धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि जिला परिषद में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में देरी की गई, लेकिन इसके बावजूद भाजपा को पूर्ण समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बहुमत नहीं मिलने का अंदेशा था, इसलिए उसके पार्षद चुनाव में शामिल नहीं हुए।

वहीं, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि कांगड़ा सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत पार्टी के प्रति जनप्रतिनिधियों के विश्वास को दर्शाती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.