Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में आधुनिक पाठ्यक्रमों की शुरुआत, बी.टेक. एआई के लिए 5 करोड़ रुपये की घोषणा

Summ express/शिमला,संजू-: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 57वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विश्वविद्यालय को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), क्वांटम कंप्यूटिंग, डेटा स्टोरेज और अन्य उभरती तकनीकों से जुड़े नए रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इसके तहत बी.टेक. इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री ने 5 करोड़ रुपये के विशेष अनुदान की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए देश-विदेश में एक्सपोजर विजिट की व्यवस्था करेगी, जिससे उन्हें वैश्विक स्तर की शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार का अनुभव मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को ग्रीन हाइड्रोजन क्षेत्र के लिए नोडल एजेंसी के रूप में विकसित करने की योजना है।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय से अपने पुराने जुड़ाव को याद किया और कहा कि इसी संस्थान ने उनके व्यक्तित्व और राजनीतिक जीवन को नई दिशा दी। उन्होंने विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस संस्थान के विद्यार्थी देश और प्रदेश में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए गए सुधारों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई, राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल, सीबीएसई स्कूलों की स्थापना तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देने से सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ा है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों को भी समय की मांग के अनुरूप आधुनिक और रोजगार आधारित पाठ्यक्रम अपनाने होंगे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में 10.25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी तथा 6.09 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी विद्यार्थियों को अत्याधुनिक ई-लर्निंग संसाधन और शोध सामग्री उपलब्ध कराएगी, जबकि नया प्रशासनिक भवन विधि शिक्षा के विस्तार और गुणवत्ता को नई मजबूती देगा।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर महावीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय में पांच नए उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। साथ ही आईआईटी रुड़की सहित प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ शैक्षणिक सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा और अनुसंधान के बेहतर अवसर मिलेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.