Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम में पंजाब के आठ ंखिलाड़ी

नई दिल्ली। एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 के लिए घोषित भारतीय टीम में पंजाब के आठ खिलाड़ियों को जगह मिली है। हॉकी इंडिया ने 20 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है, जिसकी कप्तानी पंजाब के स्टार डिफेंडर और ड्रैग-फ्लिक विशेषज्ञ हरमनप्रीत सिंह को सौंपी गई है।
टीम में जर्मनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, मनप्रीत सिंह, दिलप्रीत सिंह और सुखजीत सिंह पंजाब से जुड़े प्रमुख नाम हैं। टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं को भी शामिल किया गया है। डिफेंस में हरमनप्रीत सिंह के साथ जर्मनप्रीत सिंह और जुगराज सिंह भारतीय टीम की अहम कड़ी होंगे। हरमनप्रीत को दुनिया के प्रमुख ड्रैग-फ्लिक विशेषज्ञों में गिना जाता है और पेनल्टी कॉर्नर से गोल करने की उनकी क्षमता भारत के लिए महत्वपूर्ण होगी।
मिडफील्ड में अनुभवी मनप्रीत सिंह टीम को मजबूती देंगे, जबकि फारवर्ड लाइन में दिलप्रीत सिंह और सुखजीत सिंह से तेज आक्रमण की उम्मीद होगी। सुमित और संजय भी रक्षात्मक जिम्मेदारी संभालेंगे। मुख्य कोच क्रेग
फुल्टन ने टीम को अनुभव और युवा जोश का संतुलित मिश्रण बताया है। भारत 1975 के बाद पहली बार विश्व कप खिताब जीतने की कोशिश करेगा। 1975 में भारत ने ही आखिरी बार विश्व कप जीता था।

पूल डी में भारत, पाकिस्तान से 19 अगस्त को मुकाबला

भारत को पूल डी में इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेल्स के साथ रखा गया है। भारतीय टीम 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ अभियान शुरू करेगी। इसके बाद 17 अगस्त को इंग्लैंड और 19 अगस्त को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से मुकाबला होगा। पूल चरण के भारत के सभी मैच नीदरलैंड के एम्स्टेलवीन में खेले जाएंगे। विश्व कप का आयोजन 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड में संयुक्त रूप से होगा।

पंजाब की हॉकी परंपरा को मजबूती

भारतीय हॉकी टीम में पंजाब के आठ खिलाड़ियों की मौजूदगी राज्य की मजबूत हॉकी परंपरा को दर्शाती है। हरमनप्रीत, मनप्रीत और दिलप्रीत जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ जुगराज और सुखजीत जैसे खिलाड़ी भारत की विश्व कप उम्मीदों को मजबूत करेंगे। टीम के सामने शुरुआती दौर में ही इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसी मजबूत टीमों की चुनौती होगी। ऐसे में पंजाब के खिलाड़ियों का प्रदर्शन भारत के अभियान की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.