Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ग्लाडा की नाक के नीचे बस रहीं अवैध कॉलोनियां! सरकार को नुकसान

राहुल शर्मा | लुधियाना
एक ओर ग्लाडा किसी वैध कॉलोनी को मंजूरी देने से पहले करीब दो दर्जन विभागों की एनओसी, नक्शों की मंजूरी और सड़क, सीवरेज, पेयजल, बिजली व अन्य मूलभूत सुविधाओं की शर्तें पूरी करवाता है। वहीं दूसरी ओर शहर के कई इलाकों में महज दो-दो एकड़ जमीन पर धड़ल्ले से अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं। हैरानी की बात यह है कि इन कॉलोनियों में प्लॉट बिक रहे हैं, मकान बन रहे हैं और आबादी भी बस रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की कार्रवाई कहीं नजर नहीं आ रही। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब वैध कॉलोनी के लिए इतनी कड़ी प्रक्रिया अपनाई जाती है तो आखिर बिना मंजूरी के विकसित हो रही इन कॉलोनियों पर ग्लाडा की नजर क्यों नहीं पड़ रही? क्या विभाग को इसकी जानकारी नहीं है, या फिर जानबूझकर आंखें मूंद ली गई हैं?
अवैध कॉलोनियों की शिकायत जैसे ही ग्लाडा तक पहुंचती है, कार्रवाई शुरू होने से पहले ही संबंधित कॉलोनाइजरों तक इसकी भनक लग जाती है। आरोप है कि विभाग के कुछ फील्ड स्तर के अधिकारियों से सूचना लीक होने के कारण कॉलोनाइजर पहले ही अपने इंतजाम कर लेते हैं। यही वजह है कि कई मामलों में शिकायतों के बावजूद कार्रवाई प्रभावी नहीं हो पाती। यदि इन आरोपों में सच्चाई है तो यह केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अवैध कॉलोनियों का सबसे बड़ा नुकसान सरकार के राजस्व को होता है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.