Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर्ची मुक्त

लक्की भट्टी | लुधियाना
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पंजाब के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा को विभिन्न किसान संगठनों ने पर्ची मुक्त कर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। टोल प्लाजा पर धरना शुरू करने से पहले एक प्रस्ताव पारित कर दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर-मंतर और विश्वविद्यालयों में अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे लोगों पर किए गए कथित अमानवीय व्यवहार की निंदा की गई। साथ ही मांग की गई कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें तथा गिरफ्तार किए गए सभी आंदोलनकारियों को बिना शर्त रिहा किया जाए। धरने को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते को रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों की पहले से मानी गई मांगों को तुरंत लागू किया जाए और शेष मांगों को भी स्वीकार किया जाए। नेताओं ने कहा कि सभी फसलों के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी का कानून बनाया जाए। उन्होंने किसानों और खेत मजदूरों के सभी कर्ज पूरी तरह माफ करने, बिजली संशोधन बिल को पूरी तरह रद्द करने तथा कृषि क्षेत्र को दी जा रही मुफ्त बिजली जारी रखने की मांग भी उठाई।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.