Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बारिश से हिमाचल में बढ़ा संकट, 178 सड़कें बंद; राहत कार्य जारी: जगत सिंह नेगी

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रदेश के राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि बारिश से अब तक 178 सड़कें बंद हो चुकी हैं, जिससे कई क्षेत्रों में आवाजाही प्रभावित हुई है। इसके अलावा 141 बिजली वितरण ट्रांसफार्मर (डीटीआर) और 188 पेयजल योजनाएं भी बाधित हैं, जिनकी बहाली के लिए संबंधित विभाग युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह घाटी में आई बाढ़ से 18 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ठहराया गया है। 

जिला प्रशासन राहत एवं पुनर्वास कार्य में जुटा है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। मंत्री ने कहा कि सरकार हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और सभी जिलों के प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।इस दौरान जगत सिंह नेगी ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है और इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। कानून-व्यवस्था और युवाओं से जुड़े मामलों पर भी उन्होंने केंद्र की कार्यशैली की आलोचना की। साथ ही उन्होंने दावा किया कि भाजपा शासनकाल के दौरान हिमाचल प्रदेश में भी पेपर लीक की घटनाएं सामने आई थीं। मंत्री ने कहा कि सरकार का प्राथमिक उद्देश्य आपदा प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाना और आवश्यक सेवाओं को जल्द से जल्द बहाल करना है।





Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.