Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीपी मॉल के बाहर अवैध पार्किंग से एयरपोर्ट रोड की सूरत बिगड़ी, यातायात हो रहा प्रभावित

गुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह।
मोहाली।
मोहाली के प्रसिद्ध सीपी मॉल के सामने एयरपोर्ट रोड पर अवैध पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है।
मॉल की पार्किंग फीस से बचने के लिए घूमने और खरीदारी करने आने वाले कई लोग अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल में खड़े करने के बजाय आसपास की सड़क, फुटपाथ और ड्राइव-वे पर खड़े कर देते हैं। इससे मुख्य सड़क पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बल्कि एयरपोर्ट रोड की सुंदरता और व्यवस्थित स्वरूप भी खराब हो रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार मॉल के बाहर चार पहिया वाहन सीपी मॉल की दीवार के साथ सड़क किनारे खड़े कर दिए जाते हैं। वहीं, दोपहिया वाहनों की संख्या इतनी अधिक होती है कि पूरा फुटपाथ पार्किंग स्थल में बदल जाता है। कई बार यहां हजारों की संख्या में दोपहिया वाहन खड़े दिखाई देते हैं, जिससे पैदल चलने वाले लोगों के लिए फुटपाथ पर जगह ही नहीं बचती। राहगीरों को मजबूरन मुख्य सड़क पर चलना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है।

गलत पार्किंग करने वालों के होंगे ई-चालान, किसी को नहीं बख्शा जाएगा: डीएसपी करनैल सिंह
डीएसपी ट्रैफिक मोहाली करनैल सिंह ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न स्थानों पर सूचना एवं चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। सीपी मॉल के बाहर गलत तरीके से वाहन पार्क करने वालों के लगातार ई-चालान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोहाली में किसी भी स्थान पर गलत पार्किंग पाए जाने पर संबंधित वाहन चालक के खिलाफ ई-चालान की कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी करनैल सिंह ने कहा कि मोहाली में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है। सड़क, फुटपाथ, ड्राइव-वे या अन्य प्रतिबंधित स्थानों पर वाहन खड़ा करने से यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी वाहन चालक को बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.