Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मध्य प्रदेश फोर्टिफाइड चावल घोटाला: पूर्व मंत्री के भाई-भतीजे से एसआईटी की पूछताछ, गिरफ्तारी की अटकलें तेज

Summer express, बालाघाट | मध्य प्रदेश में एथनॉल प्लांटों के नाम पर सरकारी फोर्टिफाइड चावल के कथित घोटाले की जांच तेज हो गई है। इस मामले में पूर्व मंत्री और भाजपा नेता रामकिशोर कावरे के बड़े भाई कुमार कावरे और उनके भतीजे अविनाश कावरे से विशेष जांच दल (एसआईटी) ने लंबी पूछताछ की है। जांच एजेंसियों की कार्रवाई के बाद दोनों पर कानूनी शिकंजा कसने की संभावना जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला 3 जून को उस समय सामने आया था, जब बालाघाट में 242 क्विंटल सरकारी फोर्टिफाइड चावल से भरा एक ट्रक पकड़ा गया था। शुरुआती जांच के बाद सरकार ने पूरे प्रकरण की जांच एसआईटी को सौंप दी। जांच में आशंका जताई गई है कि प्रदेश के 17 जिलों में स्थित 22 एथनॉल प्लांटों के नाम पर करीब 1100 करोड़ रुपये मूल्य का सरकारी चावल निजी राइस मिलों में खपाया गया। इस मामले में मध्य प्रदेश सहित तीन राज्यों के कई राइस मिलर जांच के दायरे में हैं।

सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी ने बुधवार रात कुमार कावरे और अविनाश कावरे से कई घंटे तक पूछताछ की। वहीं गुरुवार को कुमार कावरे और उनके कारोबारी साझेदार विनोद शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर चर्चाएं भी रहीं, हालांकि पुलिस या जांच एजेंसियों की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि जांच के आधार पर जल्द ही दो राइस मिल संचालकों के खिलाफ भी गिरफ्तारी की कार्रवाई हो सकती है।

इधर, कुमार कावरे से जुड़ी हर्ष राइस इंडस्ट्री के ब्लैकलिस्ट होने की संभावना भी जताई जा रही है। मामले की गहराई से जांच के लिए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) भोपाल के अधिकारियों की टीम दोबारा बालाघाट पहुंचेगी। इस दौरान चावल के भंडारण, परिवहन, वितरण और रिकॉर्ड का मिलान कर पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इससे पहले एफसीआई भोपाल और दिल्ली की विजिलेंस टीमें प्रारंभिक जांच कर चुकी हैं।

जांच एजेंसियां अब राइस मिलों में पहुंचे सरकारी चावल के बदले हुए ऑनलाइन और ऑफलाइन भुगतान की भी पड़ताल कर रही हैं। प्रारंभिक जांच में भुगतान की कुछ कड़ियां छिंदवाड़ा स्थित एवीजे एथनॉल प्लांट से जुड़ी मिली हैं। अधिकारियों का मानना है कि वित्तीय लेनदेन की पूरी श्रृंखला स्पष्ट होने के बाद घोटाले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई का दायरा बढ़ सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.