Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

म्यूटेशन के नाम पर दो लाख की रिश्वत मांगने का आरोप, गोहर में कानूनगो, पटवारी और सहायक गिरफ्तार

Summer express/मंडी/धर्मवीर -:मंडी जिला के गोहर में जमीन म्यूटेशन करने की एवज में दो लाख रिश्वत मांगने के आरोप में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर कानूनगो, पटवारी और पटवारी सहायक को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। विजिलेंस ने पटवारी सहायक को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा, जिसके बाद संबंधित राजस्व विभाग के कानूनगो और पटवारी को भी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। तीनों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड हासिल कर आगामी पूछताछ की जाएगी।

शिकायतकर्ता पूर्ण चंद की शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने यह कार्रवाई की है।

 विजिलेंस के अनुसार शिकायतकर्ता पूर्ण चंद ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी जमीन का म्यूटेशन करने के बदले कानूनगो बंसी लाल और पटवारी अरुण धीमान ने दो लाख रुपये की रिश्वत की मांग की है। आरोप है कि रिश्वत की पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये लेने के लिए दोनों ने अपने पटवारी सहायक ललित कुमार को भेजा। शिकायत का सत्यापन करने के बाद विजिलेंस की टीम ने गोहर में जाल बिछाया। जैसे ही ललित कुमार ने शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की रिश्वत स्वीकार की, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मामले में कानूनगो बंसी लाल और पटवारी अरुण धीमान को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। विजिलेंस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) थाना मंडी में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी विजिलेंस प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि रिश्वत मांगने और लेने की पूरी साजिश में कौन-कौन शामिल था तथा मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.