Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकूला पुलिस ने की 120 स्कूली बसों की जांच, 12 चालान, 1 बस और 2 ऑटो इंपाउंड

मुकुल शर्मा | पंचकूला
समर न्यूज

स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया। अभियान के पहले दिन डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह स्वयं फील्ड में उतरे और विभिन्न स्थानों पर स्कूल बसों व स्कूली बच्चों को ले जाने वाले ऑटो की औचक जांच की।
जांच के दौरान 120 स्कूल बसों का निरीक्षण किया गया। पुलिस ने बसों में फायर एक्सटिंग्विशर, फर्स्ट एड बॉक्स, स्पीड गवर्नर, फिटनेस सर्टिफिकेट, चालक-परिचालक के दस्तावेज, वर्दी तथा अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की। साथ ही बसों में लगे सीसीटीवी कैमरों के स्कूल कंट्रोल सिस्टम से कनेक्शन की भी जांच की गई।
कई बसों में कैमरे कंट्रोल सिस्टम से जुड़े नहीं मिले, जिस पर कार्रवाई करते हुए 12 स्कूल बसों के चालान किए गए और एक बस को इंपाउंड किया गया।
निरीक्षण के दौरान डीसीपी अमरिंदर सिंह ने बसों में सफर कर रहे विद्यार्थियों से भी बातचीत की और उन्हें यातायात नियमों तथा सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि यदि वाहन में किसी प्रकार की सुरक्षा कमी दिखाई दे तो इसकी जानकारी अपने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन को अवश्य दें।
इसके बाद स्कूली बच्चों को ले जा रहे ऑटो की जांच की गई। इस दौरान कुछ ऑटो निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को लेकर चलते पाए गए। नियमों का उल्लंघन मिलने पर दो ऑटो इंपाउंड किए गए। इन ऑटो में मौजूद
बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीसीपी अमरिंदर सिंह ने अपने एस्कॉर्ट वाहन से बच्चों को
सुरक्षित उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था कराई।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.