Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बलौंगी थाने में पुलिस कर्मियों पर तीन युवकों से बेरहमी से मारपीट करने के संगीन आरोप

निशान | मोहाली
समर न्यूज

मोहाली के थाना बलौंगी की पुलिस एक बार फिर विवादों में घिर गई है। बहुजन समाज पार्टी ने आरोप लगाया है कि मामूली विवाद के बाद तीन युवकों को थाने ले जाकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। पुलिसकर्मियों पर नकदी मांगने और युवकों के मोबाइल, आभूषण व अन्य सामान अपने कब्जे में लेने के आरोप भी लगाए गए हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने आरोपों से इनकार करते हुए मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।

पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग
बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश सचिव हरभजन सिंह बजहेड़ी, जिला अध्यक्ष हलकादास धालीवाल और अन्य ने बताया कि 18 जुलाई की रात अजय और उसके मामा का लड़का कैलाश बलौंगी सब्जी मंडी में सब्जी लेने गए थे। इस दौरान एक रेहड़ी संचालक के साथ उनकी कहासुनी हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को थाना बलौंगी ले गई। बसपा नेताओं और पीड़ितों के भाई योगेश ने आरोप लगाया कि थाने में युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। पुलिसकर्मियों ने उनके मोबाइल फोन, आभूषण और अन्य सामान अपने कब्जे में ले लिया। आरोप है कि युवकों को छोड़ने के बदले 50 हजार रुपये की मांग की गई। परिवार द्वारा 16 हजार रुपये दिए जाने के बाद उन्हें रात करीब दो बजे छोड़ा गया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि जब घायल युवक इलाज करवाने के लिए सिविल अस्पताल खरड़ पहुंचे तो वहां भी डॉक्टरों ने कथित रूप से इलाज करने से टाल-मटोल की गई। हरभजन सिंह बजहेड़ी ने मांग की कि पीड़ितों से लिए गए 16 हजार रुपये वापस करवाए जाएं और कथित रूप से मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए अन्यथा प्रदर्शन का मार्ग अपनाया जाएगा।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...

जन्मदिन पर दीपक गर्ग ने जनसेवा को दी प्राथमिकता

मुकुल शर्मा | पंचकूला वार्ड नंबर-13 के नगर निगम पार्षद दीपक गर्ग ने अपना जन्मदिन जनसेवा और सामाजिक कार्यों को समर्पित करते हुए मनाया। इस अवसर पर सेक्टर-4 में नए जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया गया, जबकि सेक्टर-21 स्थित कम्युनिटी सेंटर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय...

पार्षद हरजीत सिंह भोलू ने 25 करोड़ के विकास कार्य कराए मंजूर, समस्याओं का किया समाधान

गुरशरण सिंह / सुरिंदर सिंह अंकुशमोहाली|समर न्यूज नगर निगम मोहाली के वार्ड नंबर-30 से दूसरी बार निर्वाचित कांग्रेस पार्षद हरजीत सिंह भोलू ने अपने वार्ड में विकास कार्यों को नई गति देते हुए करीब 25.05 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाएं नगर निगम से स्वीकृत करवाई हैं।इन विकास कार्यों में सड़कों की मरम्मत, पार्कों का सौंदर्यीकरण,...

जीएमसीएच-32 में 99 में से 64 वेंटिलेटर बंद, तिवारी ने लोकसभा में उठाया मामला

समर न्यूज | चंडीगढ़चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में कोविड महामारी के दौरान केंद्र से मिले 99 वेंटिलेटरों में से 64 के काम नहीं करने का मामला लोकसभा में उठा है।चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने केंद्र सरकार से पूछा कि बड़ी संख्या में वेंटिलेटर खराब होने की स्थिति में...

पांच साल में चंडीगढ़ में विदेशी पर्यटकों की संख्या 625 प्रतिशत बढ़ी

समर न्यूज | चंडीगढ़चंडीगढ़ ने पिछले पांच वर्षों के दौरान पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। शहर में विदेशी पर्यटकों की संख्या में 625 प्रतिशत और घरेलू पर्यटकों की संख्या में करीब 417 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.