Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एटीएस-जीपीएस व्यवस्था के विरोध में टैक्सी चालकों का प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर बॉर्डरों पर चक्का जाम की चेतावनी

Summer express/धर्मशाला,राहुल-: जिला कांगड़ा की विभिन्न टैक्सी यूनियनों ने सोमवार को धर्मशाला में एटीएस (ATS) और जीपीएस व्यवस्था के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। करीब 35 टैक्सी यूनियनों से जुड़े चालक और वाहन मालिक इस प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो कांगड़ा जिले के सभी प्रमुख बॉर्डर क्षेत्रों पर अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया जाएगा।टैक्सी चालकों का कहना है कि एटीएस और जीपीएस व्यवस्था उनके रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है। उनका आरोप है कि इस व्यवस्था के कारण छोटे टैक्सी संचालकों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि करीब चार महीने पहले भी गांधी पार्क, धर्मशाला के समीप दिनभर चक्का जाम कर विरोध दर्ज कराया गया था। उस समय जिला प्रशासन ने उनकी मांगों को केंद्र सरकार तक पहुंचाने और समाधान निकालने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

बीड़-बिलिंग टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष देशराज ने कहा कि सरकार और प्रशासन को कई बार ज्ञापन और वार्ता के माध्यम से समस्याओं से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो जिले के सभी प्रवेश मार्गों पर चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आंदोलन के दौरान एंबुलेंस और अन्य आवश्यक आपातकालीन सेवाओं को निर्बाध रूप से आने-जाने दिया जाएगा, जबकि बाकी वाहनों की आवाजाही रोकी जा सकती है।देशराज ने कहा कि टैक्सी चालक शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें उठा रहे हैं, लेकिन लगातार हो रही अनदेखी के कारण अब उन्हें आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से शीघ्र वार्ता कर समस्या का स्थायी समाधान निकालने की अपील की, ताकि टैक्सी चालकों को उग्र आंदोलन का सहारा न लेना पड़े।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.