Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंबा में तड़के फ्लैश फ्लड का कहर, सुल्तानपुर वार्ड में घरों में घुसा पानी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। चंबा जिले में मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के चलते जिला मुख्यालय के समीप स्थित सुल्तानपुर वार्ड में अचानक फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई। सुबह करीब तीन बजे नाले में पानी का बहाव अचानक कई गुना बढ़ गया, जिससे आसपास के कई घरों में पानी घुस गया और कई वाहन इसकी चपेट में आ गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात से ही क्षेत्र में लगातार तेज बारिश हो रही थी। पहाड़ियों से भारी मात्रा में पानी और मलबा नालों में आने के कारण पानी का बहाव बेहद तेज हो गया। तेज गर्जना और बहते पानी की आवाज सुनकर लोग समय रहते अपने घरों से बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए। लोगों की सतर्कता के कारण बड़ा हादसा टल गया, लेकिन कई वाहनों को नुकसान पहुंचा। एक जेसीबी मशीन भी तेज बहाव की चपेट में आकर नाले में गिर गई।पहाड़ी क्षेत्रों में मानसून के दौरान इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में अचानक होने वाली भारी बारिश के कारण नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ जाता है, जिससे फ्लैश फ्लड और भूस्खलन जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे हालात में नालों और नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों को विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता होती है।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने और नदी-नालों के समीप जाने से बचने की अपील की है।

चंबा के उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि सुल्तानपुर वार्ड में फ्लैश फ्लड के कारण कुछ घरों में पानी घुसा है, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही नुकसान का विस्तृत आकलन कर आवश्यक राहत प्रदान की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की सेवाएं ठप, 110 करोड़ का बकाया बना मरीजों की परेशानी

 कांग्रेस सरकार पर बरसे राकेश जम्वाल शिमला-: भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की जांच सेवाएं प्रभावित होने पर कांग्रेस सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि सरकार की वित्तीय अव्यवस्था और लचर व्यवस्था का खामियाजा प्रदेश के...

धर्मशाला कॉलेज में NSUI-ABVP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प,पोस्टर विवाद में तीन केस दर्ज

राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला डिग्री कॉलेज में छात्र संगठनों NSUI और ABVP के बीच पोस्टर लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच हुई कहासुनी और मारपीट के बाद पुलिस ने तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। घटना के बाद कॉलेज परिसर में तनाव की स्थिति बन...

कांग्रेस मुख्यालय में विधायक नंदलाल को दी गई अंतिम विदाई, पार्थिव शरीर रामपुर रवाना; नेताओं ने बताया अपूरणीय क्षति

शिमला संजू -:रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और 7वें वित्त आयोग के अध्यक्ष नंदलाल के निधन से शिमला सहित रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है। मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए शिमला स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन लाया गया, जहां कांग्रेस सरकार के मंत्रियों, विधायकों के साथ-साथ...

कांगड़ा के बनौई चौक पर देर रात हवाई फायरिंग, दो राउंड चले; तीसरी गोली हुई मिसफायर

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा-:कांगड़ा जिले के बनौई चौक पर देर रात हवाई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, काले रंग की एक गाड़ी में सवार होकर पहुंचे युवक ने गाड़ी से उतरकर कथित तौर पर दो राउंड हवाई फायर किए। वहीं, तीसरा राउंड चलाने की कोशिश के दौरान गोली...

वोट चोरी रैली में शामिल नहीं होने पर हरियाणा यूथ कांग्रेस के 10 पदाधिकारी निलंबित

Summer express, चंडीगढ़ (सुन्दर कुंडू)। हरियाणा यूथ कांग्रेस ने संगठनात्मक अनुशासन को लेकर सख्त कदम उठाते हुए प्रदेश और जिला स्तर के 10 पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट चोरी’ रैली में शामिल नहीं होने के मामले में की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.