Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों को दूध संग्रहण पर अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने  देर शाम चंडीगढ़ में सहकारी फेडरेशन, डेयरीफेड, वीटा, हरहित स्टोर, लेबरफेड और हाउसफेड सहित विभिन्न सहकारी संस्थाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा भी मौजूद रहे।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आय बढ़ाने के लिए सहकारी मॉडल को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सहकारी समितियों के तहत पंजीकृत महिला स्वयं सहायता समूहों को दूध संग्रहण के लिए विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसके अलावा साझा डेयरी योजना के तहत पंचायत भूमि पर डेयरी शेड निर्माण और पशुओं की खरीद के लिए ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने डेयरी क्षेत्र के लिए दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि में भी वृद्धि की घोषणा की। अब सर्दियों में मिलने वाली प्रोत्साहन राशि 3 रुपये से बढ़ाकर 5 रुपये और गर्मियों में 5 रुपये से बढ़ाकर 7 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। वहीं, वीटा दूध की मार्केटिंग को मजबूत करने के लिए 3 रुपये प्रति लीटर अतिरिक्त सहायता देने का भी फैसला लिया गया है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की पहचान मुर्राह नस्ल की भैंस है और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए महिला समूहों को डेयरी व्यवसाय से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के 143 स्वयं सहायता समूह दूध बिक्री के लिए अपनी सहमति दे चुके हैं और जल्द ही इनके लिए आधुनिक डेयरी शेड व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य में 800 सहकारी समितियों में से 710 का ऑनलाइन पंजीकरण पूरा हो चुका है। सभी समितियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है, ताकि शेयर ट्रांसफर सहित अन्य सेवाएं भी ऑनलाइन उपलब्ध हो सकें।

बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में अब तक 674 वीटा बूथ शुरू किए जा चुके हैं। जल्द ही 318 नए बूथ खोले जाएंगे, जबकि 240 अन्य बूथों की स्थापना की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि वीटा उत्पादों की बिक्री रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, पर्यटन स्थलों, ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों और सरकारी अस्पतालों तक विस्तारित की जाएगी।

डेयरी क्षेत्र के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री ने बताया कि बावल में 1.50 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता का नया दुग्ध संयंत्र स्थापित किया जा रहा है, जिसकी क्षमता भविष्य में बढ़ाकर 5 लाख लीटर प्रतिदिन की जाएगी। इसके अलावा अंबाला में भी 1.50 लाख लीटर क्षमता का नया प्लांट स्थापित होगा। प्रदेश के प्रत्येक जिले में 5 से 10 हजार लीटर क्षमता वाले कुल 21 मिल्क चिलिंग सेंटर भी स्थापित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने सहकारी चीनी मिलों की कार्यक्षमता बढ़ाने, गन्ना उत्पादन को प्रोत्साहित करने, हरहित स्टोरों के विस्तार, आवास ऋण योजनाओं और सहकारी संस्थाओं में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देने और रोजगार के अधिक अवसर सृजित करने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.