Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डिजिटल अरेस्ट और डीपफेक पर सख्त कानून की तैयारी, संसद में जल्द आ सकता है नया विधेयक

Summer express, नई दिल्ली | देश में तेजी से बढ़ रहे डिजिटल अरेस्ट और एआई आधारित डीपफेक मामलों पर केंद्र सरकार सख्त कानून लाने की तैयारी में है। सरकार संसद के मौजूदा सत्र में एक नया विधेयक पेश कर सकती है, जिसमें डिजिटल अरेस्ट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार किए गए डीपफेक कंटेंट को अलग-अलग आपराधिक अपराध की श्रेणी में शामिल करने का प्रस्ताव है। नए कानून में इन अपराधों की स्पष्ट परिभाषा और दोषियों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान किया जा सकता है।

यह जानकारी सुप्रीम कोर्ट में डिजिटल अरेस्ट से जुड़े मामलों की सुनवाई के दौरान सामने आई। केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि सरकार इस दिशा में कानून बनाने पर गंभीरता से काम कर रही है और मौजूदा संसद सत्र में संबंधित विधेयक लाए जाने की संभावना है।

सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि वर्तमान आपराधिक कानूनों में डिजिटल अरेस्ट और डीपफेक जैसे आधुनिक साइबर अपराधों की स्पष्ट कानूनी परिभाषा मौजूद नहीं है। अदालत ने इस प्रकार के अपराधों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अलग कानूनी ढांचे की आवश्यकता पर जोर दिया।

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहन की पीठ ने केंद्र सरकार से पूछा कि क्या डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों को अलग अपराध घोषित कर आरोपियों की संपत्ति जब्त करने सहित कठोर दंड का प्रावधान किया जाना चाहिए। अदालत ने यह भी कहा कि अब तक ऐसे मामलों में आरोपियों को जमानत देने के प्रति सख्त रुख अपनाया गया है, लेकिन कानून में स्पष्ट प्रावधान होना भी आवश्यक है।

सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट और डीपफेक जैसी नई चुनौतियों से निपटने के लिए कानून बनाना संसद और सरकार का अधिकार क्षेत्र है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत किसी नए अपराध की परिभाषा तय नहीं कर सकता और न ही नया आपराधिक कानून बना सकता है।

अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने अदालत को बताया कि डिजिटल अरेस्ट की बढ़ती घटनाओं से निपटने के लिए गठित अंतर-विभागीय उच्चस्तरीय समिति लगातार काम कर रही है। समिति ने विभिन्न एजेंसियों के समन्वय से ऐसे मामलों में कमी लाने में सफलता हासिल की है और अब सिस्टम की कमियों की पहचान कर उन्हें दूर करने के उपायों पर विस्तृत रिपोर्ट अंतिम चरण में है।

गौरतलब है कि देशभर में सामने आ रहे डिजिटल अरेस्ट ठगी के मामलों का सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया था। इन घटनाओं में विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों और सेवानिवृत्त लोगों को झूठे कानूनी मामलों में फंसाने का डर दिखाकर उनकी जीवनभर की जमा-पूंजी ठग ली जाती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट पहले ही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को देशभर में ऐसे मामलों की जांच का जिम्मा सौंप चुका है।

यदि प्रस्तावित विधेयक संसद से पारित होता है, तो डिजिटल अरेस्ट और डीपफेक जैसे साइबर अपराधों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अधिक प्रभावी और सख्त होने की उम्मीद है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.