Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आपदा की चुनौतियों के बीच रिकॉर्ड उत्पादन की ओर बढ़ रहा एनटीपीसी कोलडैम

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी और बिलासपुर की सीमा पर स्थित 800 मेगावाट क्षमता वाले एनटीपीसी कोलडैम हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट ने मानसून के दौरान भारी गाद और प्राकृतिक आपदाओं जैसी चुनौतियों के बावजूद बिजली उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। परियोजना अब चालू वित्त वर्ष में रिकॉर्ड उत्पादन का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। यह जानकारी एनटीपीसी कोलडैम के महाप्रबंधक एस.एस. राव ने मीडिया संवाद-2026 के दौरान दी।उन्होंने बताया कि सतलुज नदी में मानसून के समय सिल्टेशन की समस्या गंभीर रहती है, लेकिन बेहतर तकनीकी प्रबंधन, सुरक्षा मानकों और टीमवर्क की बदौलत परियोजना का संचालन बिना किसी बड़े व्यवधान के जारी रखा गया। पिछले वर्ष प्राकृतिक आपदा के दौरान भी बांध और पावर हाउस को सुरक्षित रखते हुए बिजली उत्पादन बनाए रखा गया, जबकि इस वर्ष निर्धारित लक्ष्य को समय से पहले हासिल करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

एस.एस. राव ने कहा कि एनटीपीसी केवल बिजली उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल योजनाएं, स्कूलों के बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण तथा महिलाओं और युवाओं के लिए कौशल विकास एवं स्वरोजगार कार्यक्रम भी संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय समुदायों के समग्र विकास को कंपनी अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी मानती है।भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एनटीपीसी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी और सोलन जिलों में दो नई पंप्ड स्टोरेज पावर परियोजनाओं की प्रारंभिक व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को भेज दी है। इन परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश की बिजली आपूर्ति को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा।पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी एनटीपीसी ने महत्वपूर्ण पहल की है। एस.एस. राव ने बताया कि जलवायु परिवर्तन और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के प्रभावों का वैज्ञानिक आकलन करने के लिए आईआईटी मुंबई के सहयोग से कोलडैम परियोजना और इसके आसपास के क्षेत्र में विस्तृत अध्ययन शुरू किया जा रहा है। इस अध्ययन से भविष्य में संभावित पर्यावरणीय चुनौतियों का बेहतर आकलन कर प्रभावी रणनीति तैयार करने में मदद मिलेगी।एनटीपीसी का कहना है कि बिजली उत्पादन, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक विकास के बीच संतुलन बनाकर कंपनी हिमाचल प्रदेश के सतत विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.