Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंडीगढ़ एयरपोर्ट में हुई घटना को न भूलें कंगना,अनाप शनाप बयानबाजी बंद नहीं हुई तो हिमाचल में भी इसी तरह होगा उनका स्वागत 

Summer express/मंडी, धर्मवीर –  नीट पेपर लीक मामले को लेकर हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री द्वारा कथित रूप से जेन जी युवतियों पर की गई टिप्पणी को लेकर हिमाचल महिला कांगेस उग्र हो गई है। मंडी में धरना प्रदर्शन के माध्यम से महिला कांग्रेस कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर ने कगंना को पूर्व में महिला के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट में उनके साथ घटित वाक्य की याद दिलायी है। तृप्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कंगना अपनी हरकतों से बाज नहीं आती है हिमाचल में भी इसी तरह उनका स्वागत किया जाएगा। इससे पूर्व महिला कांग्रेस ने बुधवार को मंडी के दोहंदी में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

 प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने कंगना रनौत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके कागज के पोस्टर को चप्पलों से पीटा और बाद में पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस विरोध प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर और महिला कांग्रेस जिला मंडी की अध्यक्ष अंजय कुमारी विशेष रूप से मौजूद रहीं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि एक महिला सांसद और सार्वजनिक जीवन से जुड़ी हस्ती द्वारा महिलाओं के लिए इस तरह की टिप्पणी करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर ने कहा कि कंगना रनौत ने जेन जी युवतियों को लेकर जो टिप्पणी की है, उससे देशभर की महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं। एक महिला सांसद और सेलिब्रिटी होने के नाते उन्हें इस प्रकार की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि कंगना रनौत देश की बेटियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। तृप्ता ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को भी अपनी सांसद के इस बयान का संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली इस तरह की बयानबाजी जारी रही तो महिला कांग्रेस प्रदेशभर में आंदोलन तेज करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

व्यापार मंडल के विरोध के बाद झुकी भाजपा, गांधी चौक पर नहीं होगी जनसभा; कुमार पैलेस में होगा कार्यक्रम

Summer express/ हमीरपुर, अरविंद- -:दिवाली के त्योहार के बीच बाजार में उमड़ रही ग्राहकों की भीड़ और व्यापारियों की आपत्ति के बाद भाजपा ने अपनी प्रस्तावित जनसभा का स्थान बदल दिया है। अब 4 अक्टूबर को गांधी चौक पर होने वाली भाजपा की जनसभा कुमार पैलेस में आयोजित की जाएगी। हालांकि, पार्टी की पदयात्रा गांधी...

लुधियाना में गुरुद्वारा फायरिंग केस के आरोपी शूटर की पुलिस हिरासत में मौत

Summer express, लुधियाना। लुधियाना जिले के सुधार थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजोआणा गांव स्थित गुरुद्वारा साहिब में हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार शूटर राज सिंह उर्फ राजू की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। पुलिस ने उसे कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था और मामले से जुड़े तथ्यों को लेकर पूछताछ कर रही थी।...

असम में म्यूल बैंक खातों के जरिए वित्तीय धोखाधड़ी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

Summer express, गुवाहाटी। असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने राज्य में सक्रिय वित्तीय धोखाधड़ी के एक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह ऑनलाइन ठगी से हासिल रकम को अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से इधर-उधर करने के लिए म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल कर...

हिमाचल में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की सेवाएं ठप, 110 करोड़ का बकाया बना मरीजों की परेशानी

 कांग्रेस सरकार पर बरसे राकेश जम्वाल शिमला-: भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की जांच सेवाएं प्रभावित होने पर कांग्रेस सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि सरकार की वित्तीय अव्यवस्था और लचर व्यवस्था का खामियाजा प्रदेश के...

धर्मशाला कॉलेज में NSUI-ABVP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प,पोस्टर विवाद में तीन केस दर्ज

राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला डिग्री कॉलेज में छात्र संगठनों NSUI और ABVP के बीच पोस्टर लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच हुई कहासुनी और मारपीट के बाद पुलिस ने तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। घटना के बाद कॉलेज परिसर में तनाव की स्थिति बन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.