Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पेपर लीक: सख्त कानून के िलए विधेयक मंजूर

एजेंसी | समर न्यूज
लोकसभा ने सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और संगठित नकल पर अंकुश लगाने के लिए सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 को ध्वनिमत से पारित कर दिया। विधेयक में परीक्षा से जुड़े संगठित अपराधों के लिए मौजूदा कानून की तुलना में अधिक कड़े दंड का प्रावधान किया गया है।
सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य प्रतियोगी और भर्ती परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखना और पेपर लीक जैसे मामलों में तेजी से जांच और सुनवाई सुनिश्चित
करना है।
विधेयक अब राज्यसभा की मंजूरी के बाद कानून का रूप लेगा।
नए प्रावधानों के तहत गंभीर और संगठित परीक्षा अपराधों में दोषी पाए जाने वालों को 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा मामलों की तेजी से जांच, विशेष फास्ट ट्रैक अदालतों के जरिये सुनवाई और विशेष लोक अभियोजकों की नियुक्ति का प्रावधान भी प्रस्तावित है। सरकार का तर्क है कि बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक और परीक्षा में अनुचित साधनों के मामलों से लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित होता है, इसलिए कानून में और भी अिधक कड़े प्रावधान जरूरी हैं।

विपक्ष ने उठाए पुलिस कार्रवाई के सवाल

विधेयक पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने पेपर लीक के साथ छात्रों से जुड़े मुद्दों और हालिया प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई का मामला भी उठाया। सत्ता पक्ष ने इन आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि कानून का उद्देश्य परीक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है। सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया कि परीक्षा में धोखाधड़ी और पेपर लीक को रोकने के लिए जांच और अभियोजन की प्रक्रिया को भी अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

राज्यसभा में वंदेमातरम से जुड़ा संशोधन

राज्यसभा में राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026 से जुड़े प्रावधानों पर भी कार्रवाई हुई। संशोधन का उद्देश्य राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम को भी राष्ट्रीय गान के समान कानूनी संरक्षण के दायरे में लाना है। मौजूदा कानून में राष्ट्रीय गान के गायन में जानबूझकर बाधा डालने पर सजा का प्रावधान है। संशोधन के बाद इसी तरह के प्रावधान राष्ट्रीय गीत पर भी लागू होंगे।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.