Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

5 अगस्त की बैठक पर टिकी शिक्षकों की निगाहें, अधिसूचना तक खत्म नहीं होगा क्रमिक अनशन

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। प्रदेशभर के शिक्षक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। शिमला में पिछले पांच दिनों से प्राथमिक शिक्षक क्रमिक अनशन पर बैठे हैं और उनका कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर लिखित आदेश जारी नहीं करती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। शिक्षकों का मुख्य विरोध प्राथमिक विद्यालयों को नए कॉम्प्लेक्स और क्लस्टर सिस्टम के दायरे में लाने की व्यवस्था को लेकर है, जिसे लेकर प्रदेशभर में असंतोष बना हुआ है।

इस बीच सरकार ने मामले के समाधान की दिशा में पहल करते हुए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 25 जुलाई को हुई बैठक में लिए गए फैसले के बाद स्कूल शिक्षा निदेशालय ने 29 जुलाई को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए। निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कोहली की अध्यक्षता में गठित समिति में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है। समिति शिक्षकों की आपत्तियों, नई व्यवस्था के प्रभाव और व्यावहारिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।समिति की पहली बैठक 5 अगस्त को शिक्षा निदेशालय में प्रस्तावित है। इस बैठक को लेकर शिक्षकों में उम्मीद जरूर बनी हुई है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि केवल आश्वासन से आंदोलन समाप्त नहीं होगा। उनका कहना है कि सरकार को निर्णय लेकर लिखित अधिसूचना जारी करनी होगी, तभी आंदोलन वापस लेने पर विचार किया जाएगा।

प्राथमिक शिक्षक संघ जिला मंडी के अध्यक्ष बाबूराम कौंडल ने कहा कि संगठन अपने रुख पर पूरी तरह कायम है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों का आंदोलन 11 जुलाई को जिला कांगड़ा से शुरू हुई पदयात्रा के साथ प्रारंभ हुआ था। यह यात्रा प्रदेश के विभिन्न जिलों से गुजरते हुए 25 जुलाई को शिमला पहुंची। इसके अगले दिन चौड़ा मैदान में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेशभर से करीब 15 हजार शिक्षकों ने भाग लेकर अपनी एकजुटता दिखाई।धरना स्थल पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी पहुंचे थे। उन्होंने शिक्षकों से बातचीत करते हुए भरोसा दिलाया था कि यदि नए कॉम्प्लेक्स सिस्टम में किसी प्रकार के संशोधन की आवश्यकता महसूस हुई तो सरकार उस पर सकारात्मक निर्णय लेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी संकेत दिए थे कि आवश्यकता पड़ने पर अधिसूचना में बदलाव या उसे वापस लेने पर भी विचार किया जा सकता है।हालांकि शिक्षक संगठन का कहना है कि जब तक इन आश्वासनों को आधिकारिक आदेश का रूप नहीं दिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बाबूराम कौंडल ने बताया कि 5 अगस्त को होने वाली बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी सरकार के समक्ष अपना पक्ष मजबूती से रखेंगे। यदि बैठक में सर्वसम्मति से कोई समाधान निकलता है तो संगठन आगे की रणनीति तय करेगा, लेकिन यदि मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो क्रमिक अनशन और विरोध प्रदर्शन पहले की तरह जारी रहेगा। फिलहाल पूरे प्रदेश के शिक्षकों की नजरें 5 अगस्त को होने वाली इस अहम बैठक पर टिकी हुई हैं, जिससे आंदोलन की आगे की दिशा तय होने की उम्मीद की जा रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.