Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में धमकी भरे ईमेल से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, जांच तेज

Summer express/धर्मशाला, राहुल-:धर्मशाला में कई सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं। केंद्रीय विद्यालय योल, राजकीय बॉयज स्कूल, नगर निगम कार्यालय और एसडीएम कार्यालय को भेजे गए धमकी भरे ईमेल के बाद प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करते हुए सभी परिसरों की जांच करवाई।

पुलिस अधीक्षक कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय योल के प्राचार्य की शिकायत के आधार पर सदर थाना धर्मशाला में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की साइबर और तकनीकी टीमें ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हैं।

धमकी मिलने के तुरंत बाद बम निरोधक दस्ते और पुलिस टीमों ने संबंधित भवनों को खाली कराकर व्यापक तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान किसी भी परिसर से कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई, जिससे अधिकारियों ने राहत की सांस ली।एसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में धमकी भरे ईमेल में ‘खालिस्तानी नेशनल आर्मी’ का नाम इस्तेमाल किया गया है। हालांकि पुलिस हर पहलू की निष्पक्ष और गहन जांच कर रही है। ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए आईपी एड्रेस सहित अन्य तकनीकी जानकारियां एकत्र की जा रही हैं। इस संबंध में संबंधित एजेंसियों और गूगल से भी आवश्यक जानकारी मांगी गई है।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी कर दी गई है। पुलिस, सेना, खुफिया विभाग और अन्य सुरक्षा एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। एसपी कुलभूषण वर्मा ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करें और बिना घबराए पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि ऐसे धमकी भरे ईमेल का उद्देश्य केवल दहशत फैलाना हो सकता है, लेकिन पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में धमकी भरे ईमेल से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, जांच तेज

Summer express/धर्मशाला, राहुल-:धर्मशाला में कई सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं। केंद्रीय विद्यालय योल, राजकीय बॉयज स्कूल, नगर निगम कार्यालय और एसडीएम कार्यालय को भेजे गए धमकी भरे ईमेल के बाद प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू...

स्कूटी छोड़ने के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, करनाल में हेड कांस्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार

Summer express, राकेश कुमार शर्मा , करनाल | हरियाणा के करनाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-9 पुलिस चौकी में तैनात एक हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी पर स्कूटी छोड़ने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। मामले में एक...

कुंडली में ड्यूटी के दौरान बिजली कर्मी की मौत, 11 केवी लाइन की चपेट में आने से हादसा

Summer express, सोनीपत। सोनीपत के कुंडली स्थित पेपर मिल कॉलोनी में गुरुवार सुबह बिजली निगम के एक कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कर्मचारी 11 केवी फीडर की खराब लाइन को दुरुस्त करने का कार्य कर रहा था। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का...

16 महीने बाद फिर खुलेगा अंबाला कैंट का ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 1 अगस्त से मिलेगी सुविधा

Summer express, अंबाला। लंबे इंतजार के बाद अंबाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम स्थित ऑल वेदर स्विमिंग पूल एक बार फिर तैराकों और आम नागरिकों के लिए खुलने जा रहा है। करीब 16 माह से बंद पड़ा यह स्विमिंग पूल 1 अगस्त से संचालन शुरू करेगा। खेल विभाग मुख्यालय ने जिला खेल विभाग को...
Summer Express - हिमाचल में न्यायिक अधिकारी से साइबर ठगी: हाई रिटर्न के लालच में छह लाख रुपये गंवाए

सब-ब्रांच दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, कंपनी की महिला निदेशक गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर । हरियाणा में सब-ब्रांच खोलने और मोटे मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान राजस्थान के जयपुर जिले के मांडाभीम सिंह क्षेत्र निवासी गीता रानी के रूप में हुई है, जो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.