Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में स्कॉर्पियो सवारों पर फायरिंग, पुरानी रंजिश के चलते हमले का आरोप

Summer express, करनाल। जिले में अपराध की एक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। करनाल-असंध नेशनल हाईवे-709ए पर गांव जयसिंहपुर के निकट स्थित एक होटल के पास देर रात स्कॉर्पियो सवार दो युवकों पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। हमले में दो राउंड गोलियां चलाई गईं, हालांकि दोनों युवक बाल-बाल बच गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो वाहन में घरौंडा निवासी हैप्पी और करनाल के सीएचडी क्षेत्र निवासी सेंकी उर्फ तरुण सवार थे। दोनों किसी काम से जा रहे थे, तभी रास्ते में उन पर फायरिंग की गई। हमलावरों द्वारा चलाई गई एक गोली वाहन के पिछले टायर में लगी, जबकि दूसरी गोली गाड़ी के बोनट पर जा लगी। गनीमत रही कि दोनों युवकों को कोई शारीरिक चोट नहीं पहुंची।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी गोरखपाल राणा, थाना प्रभारी राजेश कुमार और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

पीड़ित हैप्पी ने आरोप लगाया है कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया। उसके अनुसार अरडाना निवासी मनदीप सिंह बाजवा और अमृतपाल उर्फ खारा इस हमले के पीछे हो सकते हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपों को जांच में शामिल कर लिया है और संदिग्धों की गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपितों की तलाश के लिए विभिन्न टीमों को सक्रिय कर दिया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.