Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बहादुरगढ़ में चोरों का आतंक, एक ही रात में कई दुकानों को बनाया निशाना

Summer express, बहादुरगढ़। शहर के व्यस्त रेलवे रोड क्षेत्र में रात चोरों ने एक के बाद एक कई दुकानों में सेंध लगाकर नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार सुबह दुकानदार जब अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार रेलवे रोड स्थित देहाती तंबाकू भंडार के संचालक रवि कुमार सुबह करीब 8:45 बजे दुकान पर पहुंचे तो पीछे की दीवार टूटी हुई मिली। जांच करने पर पता चला कि चोर दुकान में रखे हुक्के, कढ़ाई समेत हजारों रुपये मूल्य का सामान चोरी कर ले गए। इसी दौरान पास की अमित कुमार की दुकान को भी निशाना बनाया गया, जहां से करीब आठ हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान चोरी हो गया।

चोरों ने दिव्या गारमेंट्स पर भी हाथ साफ किया। दुकान संचालक रघुबीर सिंह के अनुसार दुकान से करीब चार हजार रुपये की नकदी और लगभग तीन हजार रुपये कीमत के कपड़े चोरी कर लिए गए। इसके अलावा बदमाशों ने सिंगला किरयाना स्टोर की छत तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया, जबकि अग्रवाल तंबाकू भंडार की पिछली दीवार में भी सेंध लगाने की कोशिश की गई। हालांकि इन दोनों दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम नहीं दिया जा सका।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि दुकानदारों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने रेलवे रोड के व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी कई बार चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाई है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

एक ही रात में कई दुकानों को निशाना बनाए जाने की इस घटना ने क्षेत्र के व्यापारियों में भय और नाराजगी का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हमीरपुर के मुद्दों पर विपक्ष को निभानी चाहिए जिम्मेदारी, व्यक्तिगत बयानबाजी से बचें: डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि विपक्ष में बैठे जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी जनता से जुड़े स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की होती है, लेकिन हमीरपुर सदर के विधायक इस भूमिका का प्रभावी ढंग से निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर और आसपास के क्षेत्रों...

जयराम ठाकुर का कांग्रेस सरकार पर हमला, बोले- विपक्ष को निशाना बनाने में जुटी सरकार; रजनी पाटिल की रिपोर्ट का भी किया जिक्र

Summer express/शिमला, संजू- :  हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने पार्टी आलाकमान को अपनी रिपोर्ट सौंप दी...

मानसून में कांगड़ा आने वाले पर्यटक रहें सतर्क,पर्यटन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा घाटी में मानसून के दौरान भी पर्यटकों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। मैकलोडगंज, धर्मकोट, पालमपुर और बीड़ जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर हर दिन बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। हालांकि बारिश के मौसम में भूस्खलन, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और अचानक मौसम बदलने की घटनाओं को देखते हुए...

हमीरपुर के चिल्ड्रन पार्क में बनेगा आधुनिक स्ट्रीट फूड हब,हिमाचली व्यंजनों के साथ मिलेगा फास्ट फूड का स्वाद

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:हमीरपुर शहर के लोगों के लिए जल्द ही एक नई सौगात मिलने जा रही है। हीरानगर स्थित चिल्ड्रन पार्क में आधुनिक सुविधाओं से लैस स्ट्रीट फूड हब विकसित किया जा रहा है, जहां स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटक भी हिमाचली पारंपरिक व्यंजनों और विभिन्न प्रकार के फास्ट फूड का आनंद उठा सकेंगे। वन...

होडल को मिली 130 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात:  महाराजा अग्रसेन पार्क, स्टेडियम और बैंक्वेट हॉल बनेंगे

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने शनिवार को होडल पहुंचकर शहर के विकास को नई गति देने वाली कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की घोषणा की। इस दौरान होडल के विधायक हरेंद्र रामरतन ने उनका स्वागत किया। दौरे के दौरान मंत्री ने शहर के लिए करीब 130 करोड़ रुपये के विकास...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.