Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में 150 सरकारी स्कूल बनेंगे अंतरराष्ट्रीय स्तर के, एआई और स्मार्ट शिक्षा पर जोर

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार प्रदेश के सरकारी स्कूलों को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य के 150 राजकीय विद्यालयों के नए भवन अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किए जाएंगे। इन स्कूलों के डिजाइन और निर्माण में देश के अग्रणी राज्यों के सफल मॉडल तथा प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के विशेषज्ञों का सहयोग लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देर शाम चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में स्कूल शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में प्रदेश के 719 उत्कृष्ट विद्यालयों को और अधिक सुदृढ़ बनाने की योजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इनमें संस्कृति मॉडल स्कूल, मुख्यमंत्री अर्ली इंग्लिश एंड एक्सीलेंस स्कूल तथा पीएम श्री विद्यालय शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन उत्कृष्ट विद्यालयों को राज्य के अन्य सरकारी स्कूलों के लिए आदर्श मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं का लाभ अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंच सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी उत्कृष्ट विद्यालयों में आधुनिक अधोसंरचना को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जाए।

योजना के तहत नए भवनों के निर्माण के साथ अतिरिक्त कक्षाएं, अलग शौचालय, मजबूत चारदीवारी, खेल मैदान, विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, डिजिटल लैब, स्मार्ट क्लासरूम, समृद्ध पुस्तकालय, आधुनिक फर्नीचर, विद्यार्थियों के लिए टैबलेट और अन्य उन्नत शिक्षण संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इन विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाएगा।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि बदलते समय की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूलों में डिजिटल और स्मार्ट शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। इसके तहत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित शिक्षण प्रणाली, व्यावसायिक शिक्षा, अत्याधुनिक विज्ञान एवं कंप्यूटर लैब तथा डिजिटल पुस्तकालय स्थापित किए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा सके।

बैठक में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने भी अधिकारियों को निर्देश दिए कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित किया जाए और सभी सरकारी विद्यालयों में स्वच्छता, पेयजल तथा साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाया जाए। सरकार का लक्ष्य सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलकर उन्हें निजी शिक्षण संस्थानों के समकक्ष सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भिवानी का स्वर्णिम पंच, पांच मुक्केबाजों ने जीते पांच गोल्ड

Summer express, भिवानी। मुक्केबाजी की दुनिया में ‘मिनी क्यूबा’ के नाम से पहचान रखने वाले भिवानी ने एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित कर दी। ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में जिले के पांच मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। साक्षी चौधरी, जैस्मिन लंबोरिया, प्रीति पंवार, प्रिया घनघस और सचिन...

भिवानी में खुदाई के दौरान मिली हनुमान आकृति वाली विशाल पत्थरशिला, दर्शन के लिए उमड़ रहे लोग

Summer express, भिवानी। जिले के भिवानी बाइपास रिंग रोड क्षेत्र स्थित तिगड़ाना गांव में खेत की खुदाई के दौरान एक विशाल लाल पत्थरशिला मिलने से क्षेत्र में चर्चा और श्रद्धा का माहौल बन गया है। पत्थरशिला पर भगवान हनुमान की आकृति उकेरी हुई दिखाई देने के बाद बड़ी संख्या में लोग इसे देखने और दर्शन...

पानीपत शुगर मिल ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड भाव पर बिकी 15 हजार क्विंटल चीनी

Summer express, पानीपत। पानीपत शुगर मिल ने चीनी बिक्री के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए हरियाणा की सरकारी चीनी मिलों के इतिहास में अब तक की सबसे ऊंची दर पर चीनी बेचने का रिकॉर्ड बनाया है। मिल ने राष्ट्रीय ई-मार्केट लिमिटेड (एनईएमएल) पोर्टल पर आयोजित लाइव बिडिंग के माध्यम से 15 हजार क्विंटल...

सहकारिता से आत्मनिर्भर भारत का सपना होगा साकार : गौरव गौतम

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल | सहकारिता विभाग हरियाणा और हरियाणा राज्य सहकारी विकास प्रसंघ लिमिटेड (हरकोफैड) पंचकूला की ओर से रविवार को पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिला स्तरीय सहकारी जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के खेल एवं युवा मामले तथा कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम...

सावन में शिवमय हुआ अंबाला स्टेशन, कांवड़ लेकर ट्रेनों से हरिद्वार रवाना हो रहे श्रद्धालु

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला | सावन माह की शुरुआत के साथ ही शिवभक्ति का रंग पूरे उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है। अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर इन दिनों बड़ी संख्या में कांवड़िये हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए रवाना हो रहे हैं। स्टेशन का माहौल पूरी तरह शिवमय नजर आ रहा है,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.