Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सावन में शिवमय हुआ अंबाला स्टेशन, कांवड़ लेकर ट्रेनों से हरिद्वार रवाना हो रहे श्रद्धालु

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला | सावन माह की शुरुआत के साथ ही शिवभक्ति का रंग पूरे उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है। अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर इन दिनों बड़ी संख्या में कांवड़िये हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए रवाना हो रहे हैं। स्टेशन का माहौल पूरी तरह शिवमय नजर आ रहा है, जहां रंग-बिरंगी कांवड़ और “बम-बम भोले” के जयकारों के बीच श्रद्धालु गंगाजल लेने की यात्रा पर निकल रहे हैं।

पंजाब और हिमाचल प्रदेश से आने वाले अधिकांश कांवड़िये अंबाला के रास्ते ट्रेन द्वारा हरिद्वार पहुंच रहे हैं। रेलवे की ओर से शिवभक्तों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें भी संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा श्रीगंगानगर-हरिद्वार एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु सफर कर रहे हैं। कई कांवड़ियों ने अपनी कांवड़ को ट्रेन की खिड़कियों के साथ सुरक्षित बांधा हुआ है, जिससे ट्रेनों का दृश्य भी अलग और आकर्षक नजर आ रहा है।

कांवड़ियों ने बताया कि वे ट्रेन से हरिद्वार पहुंचेंगे और वहां गंगा स्नान कर पवित्र गंगाजल लेकर वापस पैदल यात्रा शुरू करेंगे। कई दिनों की पदयात्रा के बाद वे अपने-अपने शहरों और गांवों में पहुंचकर शिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में शिवलिंग का जलाभिषेक करेंगे। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस यात्रा से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

सावन माह 30 जुलाई से शुरू होने के बाद हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सड़क मार्ग के साथ-साथ रेलवे स्टेशन और ट्रेनें भी शिवभक्तों से भरी नजर आ रही हैं। अंबाला जंक्शन, जो पंजाब, हिमाचल और हरियाणा को जोड़ने वाला प्रमुख रेलवे केंद्र है, इन दिनों कांवड़ यात्रियों की आवाजाही का मुख्य केंद्र बना हुआ है।

श्रद्धालुओं का कहना है कि वे हर वर्ष हरिद्वार से गंगाजल लेकर आते हैं और पूरी श्रद्धा व भक्ति के साथ पैदल यात्रा कर अपने क्षेत्र के मंदिरों में जल अर्पित करते हैं। उनका मानना है कि यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि आत्मिक शांति और भगवान शिव के प्रति समर्पण का प्रतीक भी है।

सावन के इस पावन अवसर पर अंबाला स्टेशन से गुजरती कांवड़ यात्रियों की भीड़ और शिवभक्ति से सराबोर माहौल लोगों को धार्मिक उत्साह से भर रहा है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन भी विशेष प्रबंध करने में जुटा हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हराबाग फोरलेन पर तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार, युवक-युवती गंभीर रूप से घायल

Summer express, सुंदरनगर। मंडी जिले के सुंदरनगर स्थित हराबाग फोरलेन पर रविवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। चंडीगढ़ से मंडी लौट रहे दोनों युवाओं की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे के बाद दोनों को उपचार...

जेई हत्या मामला: पुलिस को सूचना देना चाहती थी महिला डॉक्टर, जांच में कई अहम खुलासे

Summer express, कुल्लू। जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) लाभ सिंह गुलेरिया हत्याकांड में जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि मामले की मुख्य आरोपियों में शामिल महिला डॉक्टर घटना के बाद पुलिस को सूचना देना चाहती थी, लेकिन अन्य आरोपियों ने उसे ऐसा...

चिंतपूर्णी मंदिर में महिला श्रद्धालु की सोने की चेन काटने का प्रयास, सतर्कता से टली वारदात

Summer express,विकास शर्मा ,  चिंतपूर्णी | विश्वविख्यात श्री चिंतपूर्णी मंदिर में शनिवार शाम एक महिला श्रद्धालु की सोने की चेन काटने की कोशिश का मामला सामने आया। श्रद्धालु की सतर्कता और मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मियों की मुस्तैदी के चलते वारदात को समय रहते विफल कर दिया गया और संदिग्ध महिला को मौके पर ही...

हिम बस पास योजना बनी यात्रियों के लिए वरदान, करसोग डिपो ने जारी किए 9,166 पास

Summer express, धर्मवीर , मंडी | हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में निःशुल्क और रियायती यात्रा सुविधा प्रदान करने के लिए शुरू की गई हिम बस पास योजना यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है। विशेष रूप से विद्यार्थियों, महिलाओं, दिव्यांगजनों और अन्य पात्र वर्गों को इस योजना का सीधा लाभ मिल रहा...

संत रविदास जयंती पर ऊना पहुंची समरसता संकल्प कलश यात्रा, अनुराग ठाकुर ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

Summer express, राकेश, ऊना। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय कलश यात्रा रविवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के संतोषगढ़ स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर पहुंची। वाराणसी स्थित गुरु रविदास जन्मस्थली से 29 जुलाई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.