Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेवाड़ी में फर्जी रक्तदान शिविर का पर्दाफाश, 24 युवाओं का रक्त लेकर फरार हुए आरोपी

Summer express, रेवाड़ी। जिले के बावल क्षेत्र में फर्जी ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर युवाओं का रक्त एकत्र करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। झाबुआ रोड पर  दोपहर आयोजित इस कथित शिविर में 24 से अधिक युवाओं ने रक्तदान किया, लेकिन बाद में शिविर संचालकों की गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। आरोप है कि रक्त एकत्र करने वाले लोग बिना वैध दस्तावेज और अनुमति के शिविर चला रहे थे तथा लोगों के सवाल उठाने पर मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार,  दोपहर करीब एक बजे एक बोलेरो वाहन में सवार छह लोग झाबुआ रोड पर पहुंचे और रक्तदान शिविर आयोजित करने का दावा करते हुए स्थानीय युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करने लगे। सामाजिक सेवा और जरूरतमंद मरीजों की मदद के नाम पर उन्होंने युवाओं का भरोसा जीता, जिसके बाद करीब दो दर्जन से अधिक युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब स्थानीय युवक तरुण को शिविर की कार्यप्रणाली पर संदेह हुआ। उसने आयोजकों से उनकी संस्था, रक्त संग्रहण की अनुमति, मेडिकल टीम और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानकारी मांगी। पूछताछ के दौरान शिविर संचालक कोई स्पष्ट या संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिससे लोगों का शक और गहरा गया।

तरुण ने तुरंत आसपास के लोगों को मामले की जानकारी दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। खुद को घिरता देख शिविर संचालक जल्दबाजी में अपना सामान समेटकर बोलेरो गाड़ी में सवार हुए और वहां से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यह गिरोह रक्तदान शिविरों की आड़ में रक्त एकत्र कर उसे अवैध रूप से बेचने का काम कर सकता है। हालांकि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही पूरे नेटवर्क और वास्तविक मंशा का खुलासा हो सकेगा।

मामले की शिकायत मिलने के बाद बावल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान और तलाश के लिए कार्रवाई जारी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है तथा जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रेवाड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दादा-पोते की मौत, चालक फरार

Summer express, रेवाड़ी। झज्जर रोड पर सोमवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दादा और उनके पोते की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जबकि पुलिस...

महिला पहलवान यौन शोषण मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी, 1133 दिन बाद आया फैसला

Summer express, सुंदर कुंडू ,नई दिल्ली। महिला पहलवानों से जुड़े चर्चित यौन शोषण मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर दिया। अदालत ने मामले में सह-आरोपी और डब्ल्यूएफआई के पूर्व सचिव विनोद तोमर...

खादर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 28 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन

सुंदर कुंडू, पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं युवा मामले तथा कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल जिले के खादर क्षेत्र के गांव थंथरी में करीब 28 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। राजकीय उच्च विद्यालय थंथरी में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों...

नूंह जाने से पहले बिट्टू बजरंगी हाउस अरेस्ट, जलाभिषेक की नहीं मिली अनुमति

Summer express, सुंदर कुंडू , नूंह। नूंह हिंसा मामले के आरोपी राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी को सोमवार को पुलिस प्रशासन ने उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया। बिट्टू बजरंगी नूंह स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए जाने वाले थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी। एहतियात के तौर पर रविवार...

अंबाला में एचएसईबी कर्मचारियों का प्रदर्शन, सरकार पर लगाए आरोप

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। हरियाणा राज्य विद्युत बोर्ड (एचएसईबी) वर्कर यूनियन ने प्रदेश की तीन अन्य कर्मचारी यूनियनों के साथ मिलकर एक संयुक्त मोर्चे का गठन किया है। इस दौरान यूनियनों ने सरकार द्वारा प्रस्तावित नई कंपनी “एग्रो डिस्को” के गठन का विरोध करते हुए अंबाला कैंट स्थित 12 क्रॉस रोड सब स्टेशन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.