Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में दो दिन सक्रिय रहेगा मानसून: 6 जिलों में येलो अलर्ट, बुधवार से बढ़ेगी उमस

Summer express, अमृतसर। पंजाब में पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़े मानसून के बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। सोमवार और मंगलवार को उत्तर एवं उत्तर-पूर्वी पंजाब के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसे देखते हुए संबंधित जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि 5 अगस्त से मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने के संकेत हैं, जिससे प्रदेश में उमस बढ़ सकती है।

रविवार को पंजाब के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य में बारिश की गतिविधियां लगभग न के बराबर रहीं और तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। भटिंडा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा फाजिल्का में 36.4, रूपनगर में 36.2, पटियाला और कपूरथला में 35.4, अमृतसर में 35.1 तथा लुधियाना और फिरोजपुर में 35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

बारिश के आंकड़ों की बात करें तो केवल जालंधर में 0.5 मिलीमीटर और लुधियाना में 0.8 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि अमृतसर और चंडीगढ़ में केवल हल्की बूंदाबांदी हुई।

मौसम विभाग के अनुसार 4 अगस्त को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं 5 अगस्त को भी इन जिलों के साथ फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब और बठिंडा को निगरानी श्रेणी में रखा गया है, जहां कहीं-कहीं तेज बारिश देखने को मिल सकती है।

अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, मानसा, बरनाला, संगरूर, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला और पटियाला समेत कई जिलों में फिलहाल किसी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश की गतिविधियां मुख्य रूप से उत्तर और उत्तर-पूर्वी पंजाब तक सीमित रहेंगी। पूरे राज्य में व्यापक या भारी वर्षा की संभावना फिलहाल नहीं है। 6 अगस्त से मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। यदि मानसून की रफ्तार धीमी पड़ती है तो तापमान और नमी बढ़ने के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

व्यापार मंडल के विरोध के बाद झुकी भाजपा, गांधी चौक पर नहीं होगी जनसभा; कुमार पैलेस में होगा कार्यक्रम

Summer express/ हमीरपुर, अरविंद- -:दिवाली के त्योहार के बीच बाजार में उमड़ रही ग्राहकों की भीड़ और व्यापारियों की आपत्ति के बाद भाजपा ने अपनी प्रस्तावित जनसभा का स्थान बदल दिया है। अब 4 अक्टूबर को गांधी चौक पर होने वाली भाजपा की जनसभा कुमार पैलेस में आयोजित की जाएगी। हालांकि, पार्टी की पदयात्रा गांधी...

लुधियाना में गुरुद्वारा फायरिंग केस के आरोपी शूटर की पुलिस हिरासत में मौत

Summer express, लुधियाना। लुधियाना जिले के सुधार थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजोआणा गांव स्थित गुरुद्वारा साहिब में हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार शूटर राज सिंह उर्फ राजू की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। पुलिस ने उसे कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था और मामले से जुड़े तथ्यों को लेकर पूछताछ कर रही थी।...

असम में म्यूल बैंक खातों के जरिए वित्तीय धोखाधड़ी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

Summer express, गुवाहाटी। असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने राज्य में सक्रिय वित्तीय धोखाधड़ी के एक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह ऑनलाइन ठगी से हासिल रकम को अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से इधर-उधर करने के लिए म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल कर...

हिमाचल में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की सेवाएं ठप, 110 करोड़ का बकाया बना मरीजों की परेशानी

 कांग्रेस सरकार पर बरसे राकेश जम्वाल शिमला-: भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की जांच सेवाएं प्रभावित होने पर कांग्रेस सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि सरकार की वित्तीय अव्यवस्था और लचर व्यवस्था का खामियाजा प्रदेश के...

धर्मशाला कॉलेज में NSUI-ABVP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प,पोस्टर विवाद में तीन केस दर्ज

राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला डिग्री कॉलेज में छात्र संगठनों NSUI और ABVP के बीच पोस्टर लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच हुई कहासुनी और मारपीट के बाद पुलिस ने तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। घटना के बाद कॉलेज परिसर में तनाव की स्थिति बन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.