Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में चाकू दिखाकर मोबाइल लूटने की कोशिश नाकाम, लोगों ने तीन बदमाश दबोचे

Summer express, लुधियाना। ताजपुर रोड स्थित भोला कॉलोनी में दिनदहाड़े मोबाइल लूट की कोशिश करने आए तीन युवकों को स्थानीय लोगों की सतर्कता और साहस के चलते मौके पर ही पकड़ लिया गया। आरोपियों ने एक युवक को चाकू की नोक पर लेकर उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया था, लेकिन पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें घेर लिया। बाद में भीड़ ने तीनों की धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।

थाना डिवीजन नंबर-7 पुलिस को दी शिकायत में जवाला सिंह नगर निवासी अनूप कुमार ने बताया कि दोपहर करीब 3:15 बजे वह ताजपुर रोड स्थित भोला कॉलोनी के ग्रेवाल फार्म के निकट खड़े थे। इसी दौरान स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उन्हें घेर लिया।

शिकायत के अनुसार, आरोपियों में से एक ने उनकी गर्दन पर धारदार चाकू रखकर मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। स्थिति को भांपते हुए अनूप कुमार ने हिम्मत दिखाई और जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए।

भीड़ को अपनी ओर आते देख आरोपी भागने लगे, लेकिन लोगों ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपियों को पुलिस के आने तक काबू में रखा। घटना से नाराज लोगों ने उनकी पिटाई भी कर दी।

सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया बड़ा चाकू और नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे के आदी हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलविंदर सिंह, दीपक और नरिंदर कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और चाकू भी जब्त कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि उनका संबंध क्षेत्र में हुई अन्य लूटपाट, स्नैचिंग और आपराधिक घटनाओं से तो नहीं है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.