Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकूला ₹560 करोड़ बैंक घोटाला: IAS पंकज अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज, CBI ने बताई बड़ी भूमिक

Summer express, मोनिका रावत ,पंचकूला | हरियाणा के बहुचर्चित ₹560 करोड़ के बैंक घोटाला मामले में गिरफ्तार आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को फिलहाल राहत नहीं मिली है। पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है।

सुनवाई के दौरान पंकज अग्रवाल की ओर से अदालत में दलील दी गई कि उन्होंने केवल सरकारी विभागों के बैंक खातों को एक बैंक से दूसरे बैंक में स्थानांतरित करने की प्रशासनिक मंजूरी दी थी। बचाव पक्ष का कहना था कि उन्होंने इस प्रक्रिया से कोई व्यक्तिगत लाभ नहीं लिया और उनके खिलाफ किसी अवैध लेनदेन का प्रत्यक्ष साक्ष्य नहीं है।

वहीं, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने जमानत का कड़ा विरोध करते हुए अदालत को बताया कि मामला केवल बैंक बदलने की मंजूरी तक सीमित नहीं है। जांच एजेंसी के अनुसार, पंकज अग्रवाल की स्वीकृति के आधार पर सरकारी विभागों के खाते नियमों की अनदेखी करते हुए आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में खोले गए, जिसके बाद सरकारी धन का कथित रूप से फर्जी लेनदेन और डायवर्जन किया गया।

सीबीआई ने अदालत में दावा किया कि जांच के दौरान ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिनसे संकेत मिलता है कि सरकारी धन के दुरुपयोग की जानकारी होने के बावजूद आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई। एजेंसी का यह भी कहना है कि पंकज अग्रवाल की इस कथित साजिश में महत्वपूर्ण भूमिका रही तथा वे मुख्य आरोपी के संपर्क में भी थे।

सीबीआई के अनुसार, मामले की जांच अभी जारी है और आरोपियों के बीच वित्तीय लेनदेन, दस्तावेजों तथा अन्य पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है। एजेंसी का तर्क था कि इस स्तर पर जमानत दिए जाने से जांच प्रभावित हो सकती है।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद विशेष सीबीआई अदालत ने पंकज अग्रवाल की जमानत याचिका खारिज कर दी। उल्लेखनीय है कि करोड़ों रुपये के इस चर्चित बैंक घोटाले की सीबीआई लगातार जांच कर रही है और मामले में कई आरोपियों से पूछताछ की जा चुकी है। जांच एजेंसियां वित्तीय लेनदेन और कथित अनियमितताओं की विभिन्न कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब विधानसभा में भाजपा विधायक अश्विनी शर्मा की “बेटी’ वाली टिप्पणी पर मचा हंगामा

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान भाजपा विधायक अश्विनी शर्मा की “बेटी’ से जुड़ी टिप्पणी को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ।अवैध खनन पर चर्चा के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के बीच शर्मा ने केंद्र सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों पर कटाक्ष करते हुए कहा...

डीए और पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर चंडीगढ़ में हजारों कर्मचारियों और शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

समर न्यूज | चंडीगढ़महंगाई भत्ता (डीए) जारी करने, पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने और अन्य लंबित मांगों को लेकर पंजाब और चंडीगढ़ के विभिन्न कर्मचारी एवं शिक्षक संगठनों के सैकड़ों सदस्य शुक्रवार को चंडीगढ़ में एकत्र हुए।प्रदर्शनकारियों ने सेक्टर-17 स्थित प्रदर्शन स्थल पर रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को...

कनाडा में फंसे पंजाबी छात्रों की मदद करेगी सरकार, विधानसभा में हुई चर्चा

एनआरआई मामलों के मंत्री बोले- सरकार हरसंभव सहायता करेगी; सत्ता पक्ष के विधायक ने चेतावनी दी, मुख्यमंत्री की सराहना भी कीसमर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान कनाडा में विभिन्न कारणों से मुश्किलों का सामना कर रहे पंजाबी छात्रों का मुद्दा प्रमुखता से उठा। एनआरआई मामलों के मंत्री ने सदन को आश्वस्त...

अमेरिका में ‘बर्थ टूरिज्म’ पर सख्ती, नए आदेशों से आव्रजन नियम कड़े

एजेंसी | वॉशिंगटनअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जन्म के आधार पर नागरिकता (बर्थराइट सिटीजनशिप) और तथाकथित ‘बर्थ टूरिज्म’ को लेकर दो नए कार्यकारी आदेश जारी किए हैं। व्हाइट हाउस का कहना है कि इन कदमों का उद्देश्य अमेरिकी नागरिकता कानूनों के कथित दुरुपयोग को रोकना है।ट्रंप ने कहा कि बर्थराइट सिटीजनशिप व्यवस्था का लंबे समय...

विवाद के बाद अमृतसर के सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर का तबादला

जंतर-मंतर प्रदर्शन व आतंकी मॉड्यूल को जोड़ने वाले सोशल मीडिया पोस्ट विवाद के बाद सरकार की कार्रवाईसमर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब सरकार ने अमृतसर के पुलिस कमिश्नर (सीपी) गुरप्रीत सिंह भुल्लर का तबादला कर दिया है। उन्हें पुलिस महानिदेशक कार्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि बॉर्डर रेंज के डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.