Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

CBI का बड़ा खुलासा, NTA विशेषज्ञों की पहुंच से लीक हुआ NEET पेपर

Summer express, नई दिल्ली। NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की चार्जशीट ने कई अहम खुलासे किए हैं। जांच एजेंसी का दावा है कि प्रश्नपत्र किसी प्रिंटिंग प्रेस से लीक नहीं हुआ था, बल्कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की गोपनीय प्रक्रिया में शामिल विषय विशेषज्ञों के स्तर पर ही प्रश्न बाहर पहुंचाए गए। चार्जशीट के अनुसार, परीक्षा से कई सप्ताह पहले अप्रैल 2026 में ही प्रश्नपत्र से जुड़े सवाल चुनिंदा लोगों तक पहुंचने लगे थे।

CBI की जांच में सामने आया है कि NTA द्वारा अनुवाद, बैक-ट्रांसलेशन और प्रूफरीडिंग कार्य के लिए नियुक्त तीन विषय विशेषज्ञों ने गोपनीय जानकारी का दुरुपयोग किया। इनमें मनिषा गुरुनाथ मंधारे, प्रल्हाद विठ्ठलराव कुलकर्णी और मनिषा संजय हवलदार के नाम शामिल हैं। जांच एजेंसी के अनुसार इन विशेषज्ञों के पास परीक्षा सामग्री तक अधिकृत पहुंच थी, जिसका कथित तौर पर दुरुपयोग कर प्रश्नों को बाहर निकाला गया।

चार्जशीट में कहा गया है कि प्रश्नों को सीधे प्रश्नपत्र के रूप में नहीं, बल्कि हस्तलिखित नोट्स, मौखिक जानकारी और तस्वीरों के माध्यम से साझा किया गया। जांच के मुताबिक, पुणे में आयोजित कथित “स्पेशल रिवीजन सेशन” के दौरान कुछ उम्मीदवारों को प्रश्न, उनके विकल्प और सही उत्तर तक बताए गए। छात्रों ने इन सवालों को अपनी कॉपियों में नोट किया, जो बाद में जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य बने।

फिजिक्स विषय से जुड़े प्रश्नों के लीक होने का तरीका भी अलग बताया गया है। जांच के अनुसार, विषय विशेषज्ञ मनिषा हवलदार ने कथित रूप से कोचिंग फैकल्टी तेजस शाह को प्रश्न उपलब्ध कराए। इन प्रश्नों को हस्तलिखित रूप में तैयार कर उनकी तस्वीरें ली गईं और आगे विभिन्न माध्यमों से साझा किया गया। CBI ने डिजिटल लेन-देन और संचार रिकॉर्ड को भी जांच का अहम हिस्सा बताया है।

जांच एजेंसी के अनुसार, लीक प्रश्नों को महाराष्ट्र से बाहर अन्य राज्यों तक भी पहुंचाया गया। चार्जशीट में दावा किया गया है कि प्रश्नों को PDF फाइल में बदलकर डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए साझा किया गया, जिसके बाद यह नेटवर्क राजस्थान समेत कई स्थानों तक फैल गया। जांच में कई बिचौलियों और निजी कोचिंग संस्थानों से जुड़े लोगों की भूमिका भी सामने आई है।

CBI ने यह भी दावा किया है कि कुछ उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले विशेष स्थानों पर ले जाकर कथित रूप से लीक हुए प्रश्न याद करवाए गए। इस दौरान नकद लेन-देन और अन्य आर्थिक गतिविधियों के प्रमाण भी जांच एजेंसी को मिले हैं। मामले में बरामद दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन की जानकारी को महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है।

फोरेंसिक जांच में जब्त की गई नोटबुक और हस्तलिखित प्रश्नों का मिलान वास्तविक NEET-UG 2026 प्रश्नपत्र से किया गया। केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (CFSL) और अन्य विशेषज्ञ संस्थानों की जांच में कई सवालों की समानता की पुष्टि हुई है। CBI का कहना है कि तकनीकी और दस्तावेजी साक्ष्यों से यह स्पष्ट हुआ कि परीक्षा से पहले गोपनीय प्रश्न चुनिंदा लोगों तक पहुंच चुके थे।

गौरतलब है कि 3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG परीक्षा पेपर लीक विवाद के बाद रद्द कर दी गई थी। इसके बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित कराई थी। मामले की जांच अभी भी जारी है और CBI नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बीबीएमबी में हिमाचल के अधिकारों को मिली मजबूती, विस्थापितों के पुनर्वास की राह भी होगी आसान

Summer express/बिलासपुर-: हिमाचल प्रदेश के एडवोकेट जनरल अनुप रतन ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में हिमाचल की हिस्सेदारी और बांध विस्थापितों के पुनर्वास जैसे दशकों से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया है। सरकार की मजबूत कानूनी पैरवी और...

महिपाल मकराना की रिहाई को लेकर कुल्लू में प्रदर्शन, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

Summer express/कुल्लू /मनमिंदर अरोड़ा -:राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के ढालपुर मैदान में एकत्रित होकर मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला जलाकर गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई और महिपाल मकराना की तत्काल रिहाई की मांग उठाई।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष...

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के 100 साल पूरे, कल से चार दिवसीय शताब्दी समारोह का आगाज

Summer express/धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के गौरवशाली 100 वर्ष पूरे होने पर कल से चार दिवसीय शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देश-विदेश से कॉलेज के पूर्व छात्र शिरकत करेंगे। समारोह में कई राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक...

KBC में अमिताभ बच्चन ने सर्वजीत सिंह बॉबी को दिया ‘फोर्स ऑफ गुड’ अवॉर्ड, मेंटल हॉस्पिटल में फ्री लंगर शुरू करने का ऐलान

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध समाजसेवी सर्वजीत सिंह बॉबी को लोकप्रिय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के मंच पर विशेष सम्मान से नवाजा गया है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘फोर्स ऑफ गुड अवॉर्ड’ प्रदान किया। 10 नवंबर को प्रसारित हुए...

गुरुग्राम में प्रदूषण से आंखों की सेहत पर बढ़ा खतरा, जलन और एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ी

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पांचाल) | साइबर सिटी गुरुग्राम में बढ़ता वायु प्रदूषण अब लोगों के लिए केवल सांस संबंधी परेशानियों का कारण नहीं बन रहा, बल्कि आंखों की सेहत पर भी इसका गंभीर असर दिखाई देने लगा है। दिवाली के बाद पटाखों से निकले धुएं, जहरीले रासायनिक तत्वों और हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.