Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिग्विजय चौटाला ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में लिया दाखिला, MA के लिए जमा किया आवेदन

Summer express, कुरुक्षेत्र। जननायक जनता पार्टी (JJP) के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में मास्टर ऑफ आर्ट्स (MA) पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन किया है। प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले दिग्विजय चौटाला के विश्वविद्यालय में दाखिले की खबर के बाद राजनीतिक और शैक्षणिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

दिग्विजय चौटाला ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में एमए पाठ्यक्रम के लिए अपना आवेदन फॉर्म जमा किया है। अब वह इसी विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करने की तैयारी में हैं। हालांकि, विश्वविद्यालय में उनके दाखिले की प्रक्रिया से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी की जानी बाकी हैं।

खास बात यह है कि दिग्विजय चौटाला के पिता और पूर्व सांसद डॉ. अजय सिंह चौटाला का भी कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पुराना शैक्षणिक जुड़ाव रहा है। उन्होंने इसी विश्वविद्यालय से अपनी उच्च शिक्षा हासिल करने के साथ शोध कार्य पूरा किया था और पीएचडी की उपाधि प्राप्त की थी। ऐसे में पिता के बाद बेटे का भी इसी विश्वविद्यालय में पढ़ाई के लिए पहुंचना चर्चा का विषय बना हुआ है।

दिग्विजय चौटाला जननायक जनता पार्टी के प्रमुख युवा नेताओं में शामिल हैं। वह समय-समय पर युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं। उनके कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में दाखिले की खबर सामने आने के बाद विश्वविद्यालय परिसर के साथ प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में भी इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डाबड़ा चौक पर पुलिसकर्मी की गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों घायल

Summer express, हिसार। डाबड़ा चौक पुल पर एक पुलिसकर्मी की गाड़ी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति रविंद्र और प्रीति घायल हो गए। दोनों को पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी से निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत खतरे से...

कोसली में छह किसानों और खेतिहर मजदूरों को मिले 8.50 लाख रुपये के सहायता चेक

Summer express, रेवाड़ी (कोसली)। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना-2013 के तहत खेती से जुड़े कार्यों के दौरान दुर्घटनाओं का शिकार हुए पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कोसली स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में चेयरमैन महेश यादव और वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल ने छह लाभार्थियों को कुल 8 लाख 50 हजार रुपये...

बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होगी अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र...

जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह पंचायती राज संस्थाओं के सम्मान का प्रतीक: बलबीर चौधरी

Summer express, राकेश, चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह से पहले पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है और पंचायती राज संस्थाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था...

प्रसाद योजना के तहत 56.26 करोड़ रुपये से होगा चिंतपूर्णी धाम का विस्तार, 4,000 श्रद्धालुओं के लिए बनेगा क्यू कॉम्प्लेक्स

Summer express, विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मंदिर परिसर के विस्तारीकरण और विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत इस परियोजना पर 56.26 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। योजना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.