Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोहना के जखोपुर स्कूल में बारिश का पानी भरने से पढ़ाई प्रभावित, 15 साल से समस्या बरकरार

Summer express, सोहना । नगर परिषद क्षेत्र में शामिल होने के बावजूद वार्ड-9 के जखोपुर गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय आज भी जलभराव और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। पिछले करीब 15 वर्षों से हर बरसात में स्कूल परिसर और बरामदों में पानी जमा हो जाता है। शुक्रवार को लगातार दो दिन हुई बारिश के बाद एक बार फिर पूरा स्कूल परिसर जलमग्न हो गया, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ा और शिक्षण कार्य प्रभावित हुआ।

ग्रामीणों के अनुसार, स्कूल में जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के साथ बरसाती नालों और आसपास के घरों का पानी भी स्कूल परिसर में पहुंच जाता है। पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के बाद कई-कई फीट तक जलभराव की स्थिति बन जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर नगर परिषद, वार्ड पार्षद और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हुआ।

स्कूल की प्रभारी बिमलेश ने बताया कि बारिश के मौसम में हर साल इसी तरह की स्थिति पैदा होती है। संबंधित विभागों को कई बार लिखित और मौखिक रूप से समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक जलनिकासी की व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया गया। शुक्रवार को भी परिसर और बरामदों में पानी भरने के कारण बच्चों और शिक्षकों को काफी दिक्कत हुई।

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल पहले से ही भवन और शिक्षकों की कमी जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। ऐसे में बारिश के दौरान होने वाला जलभराव बच्चों की पढ़ाई में बड़ी बाधा बन रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, करीब पांच वर्ष पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्कूल को अपग्रेड करने की घोषणा की थी, लेकिन यह घोषणा अभी तक धरातल पर नहीं उतर सकी।

वार्ड पार्षद मुकेश कुमार मोगली ने भी स्कूल में जलभराव की समस्या को गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि स्कूल की ओर से शिकायत मिलने के बाद नगर परिषद के अधिकारियों और शिक्षा विभाग को मामले से अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुरुक्षेत्र में शादी के 8 महीने बाद SDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव

Summer express, कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शादी के महज आठ महीने बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू...

दिग्विजय चौटाला ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में लिया दाखिला, MA के लिए जमा किया आवेदन

Summer express, कुरुक्षेत्र। जननायक जनता पार्टी (JJP) के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में मास्टर ऑफ आर्ट्स (MA) पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन किया है। प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले दिग्विजय चौटाला के विश्वविद्यालय में दाखिले की खबर के बाद राजनीतिक और शैक्षणिक हलकों में चर्चा तेज...

सोहना के जखोपुर स्कूल में बारिश का पानी भरने से पढ़ाई प्रभावित, 15 साल से समस्या बरकरार

Summer express, सोहना । नगर परिषद क्षेत्र में शामिल होने के बावजूद वार्ड-9 के जखोपुर गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय आज भी जलभराव और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। पिछले करीब 15 वर्षों से हर बरसात में स्कूल परिसर और बरामदों में पानी जमा हो जाता है। शुक्रवार को लगातार दो दिन...

जनता की सेवा के लिए हो, थानेदार मत बनो, कानूनगो को शिक्षा मंत्री की फटकार

Summer express, सोनीपत। लघु सचिवालय में जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने अधिकारियों को आमजन के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार करने की हिदायत दी। अवैध कब्जे से जुड़ी शिकायत की सुनवाई के दौरान लापरवाही सामने आने पर उन्होंने कानूनगो को...

जालंधर में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत

Summer express, जालंधर। मकसूदां बाईपास हाईवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार पहले सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई और इसके बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.