Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में गूंजे भोले के जयकारे, कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन शिवभक्ति में डूबा शहर

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। सावन के पवित्र महीने में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थों से अंबाला शहर और आसपास का क्षेत्र शिवमय हो गया है। कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन हाईवे से लेकर शहर की सड़कों तक हर ओर भगवान शिव के जयकारे सुनाई दे रहे हैं। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जगह-जगह लगाए गए शिविरों में उनके ठहरने, भोजन और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

अंबाला कैंट की अनाज मंडी में पिछले 28 वर्षों से शिव कांवड़ संघ की ओर से कांवड़ शिविर लगाया जा रहा है। इस शिविर में हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पानी, ठहरने और विश्राम समेत आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिविर के वरिष्ठ सदस्य के अनुसार रोजाना हजारों कांवड़िए यहां पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु कुछ समय शिविर में रुककर भोजन करते हैं और आराम करने के बाद अपने गंतव्य की ओर रवाना हो जाते हैं।

शिविर में कांवड़ियों की सेवा के लिए बड़ी संख्या में स्वयंसेवक जुटे हुए हैं। भोजन की व्यवस्था संभाल रहे हलवाई राय साहब ने बताया कि वह करीब 20 वर्षों से शिविर में कांवड़ियों के लिए खाना तैयार कर रहे हैं। शिविर में सुबह से रात करीब 11 बजे तक भोजन बनाने का काम चलता है। सुबह श्रद्धालुओं के लिए ब्रेड पकौड़े और इसके बाद दोपहर तथा रात के भोजन की व्यवस्था की जाती है।

हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं ने भी अंबाला में प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की। कांवड़ियों ने बताया कि यात्रा के दौरान प्रशासन की ओर से रास्ते में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने मौसम को भी यात्रा के लिए अनुकूल बताया। अंबाला में लगाए गए कांवड़ शिविर की व्यवस्थाओं से भी श्रद्धालु संतुष्ट नजर आए और भोजन, पानी तथा विश्राम की बेहतर व्यवस्था के लिए शिविर संचालकों का आभार जताया।

सावन के दौरान कांवड़ यात्रा के साथ ही शिवभक्तों की सेवा के लिए लगाए गए शिविर भी आस्था और सेवा का केंद्र बने हुए हैं। अंबाला में कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और गूंजते भोले के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सतलुज किनारे बाढ़ सुरक्षा को मिली मजबूती: पांच करोड़ से हुए काम, क्षतिग्रस्त ढांचों की डीपीआर केंद्र को भेजी

Summer express, चंडीगढ़। सतलुज नदी के किनारे बसे फिरोजपुर ग्रामीण क्षेत्र के गांवों को बाढ़ के खतरे से बचाने के लिए सरकार ने सुरक्षा उपाय तेज कर दिए हैं। विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान फिरोजपुर ग्रामीण के विधायक एडवोकेट रजनीश कुमार दहिया ने नदी किनारे कमजोर हो चुके बाढ़ सुरक्षा ढांचों का मुद्दा उठाया।...

झारखंड भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की ED जांच शुरू, JSSC-CGL मामले पर भी नजर

Summer express, रांची। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच शुरू कर दी है। केंद्रीय एजेंसी ने खासतौर पर झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JSSC-CGL) से जुड़े मामले को जांच के दायरे में लिया है। अधिकारियों के अनुसार, झारखंड पुलिस की अपराध जांच विभाग (CID) द्वारा...

मानसून में खड्डों से दूरी जरूरी, लापरवाही पड़ सकती है जान पर भारी

Summer express/ राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश के बीच खड्डों और नालों के बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है। बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में पानी का बहाव कभी भी अचानक तेज हो सकता है। इसके बावजूद कुछ पर्यटक और श्रद्धालु खतरनाक स्थानों...

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सुक्खू का जयराम ठाकुर पर पलटवार..बोले- सदस्यों को पंचकूला ले जाने से बेहतर धरने पर बैठते

Summer express/शिमला, संजू-: शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को जिला परिषद सदस्यों को पंचकूला ले जाने के बजाय उनके साथ धरने पर बैठना...

आंध्र प्रदेश में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी: हाईवे पर मिला शव, पत्नी-बेटे से पूछताछ

Summer express, अमरावती। आंध्र प्रदेश के अन्नमय्या जिले में पिलेरू कस्बे के पास तिरुपति हाईवे पर 47 वर्षीय सुब्रह्मण्यम का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में मामला सड़क हादसा प्रतीत हुआ, लेकिन घटनास्थल और मृतक के घर से मिले साक्ष्यों के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.