Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम के आठों जोन में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई तेज, कई इलाकों में चला ध्वस्तीकरण अभियान

Summer express, गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को निगम की अलग-अलग टीमों ने शहर के सभी आठ जोन में एक साथ कार्रवाई की। संबंधित जोन के संयुक्त आयुक्तों की निगरानी में निगम अधिकारियों ने चिह्नित क्षेत्रों में पहुंचकर अवैध निर्माण और नियमों के उल्लंघन की जांच की।

निगम की कार्रवाई सदर बाजार, कृष्णा कॉलोनी, आयुध डिपो के प्रतिबंधित क्षेत्र, डीपीजी कॉलोनी सेक्टर-34 और भोंडसी स्थित रेयान एन्क्लेव समेत कई इलाकों में की गई। अधिकारियों के मुताबिक, अभियान का उद्देश्य सरकारी नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाना है।

भोंडसी के रेयान एन्क्लेव में अवैध निर्माण के खिलाफ विशेष ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। संयुक्त आयुक्त रविंद्र मलिक के नेतृत्व में एई आशीष हुड्डा और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने चिह्नित निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ क्षेत्र में निगरानी भी बढ़ा दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, शहर के सभी आठ जोन में अभियान के लिए अलग-अलग टीमों को सक्रिय किया गया है। संबंधित संयुक्त आयुक्त अपने-अपने क्षेत्रों में कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं। निगम की टीमें अवैध निर्माण की पहचान करने, मौके पर स्थिति की जांच करने और आवश्यकतानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर रही हैं।

अधिकारियों का कहना है कि गुरुग्राम में बिना अनुमति या निर्धारित नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। निगम की ओर से संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कार्रवाई के बाद दोबारा अवैध निर्माण न हो सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चार विधानसभा क्षेत्रों में बीडीसी चेयरमैन-वाइस चेयरमैन का चयन न होने पर भाजपा ने उठाए सवाल

Summer express/हमीरपुर/  अरविंद -: जिला हमीरपुर के चार विधानसभा क्षेत्रों में बीडीसी चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का चयन न होने के विरोध में हमीरपुर मंडल भाजपा ने सोमवार को प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उपायुक्त हमीरपुर को ज्ञापन सौंपकर दोनों मुद्दों का जल्द समाधान...

सतलुज किनारे बाढ़ सुरक्षा को मिली मजबूती: पांच करोड़ से हुए काम, क्षतिग्रस्त ढांचों की डीपीआर केंद्र को भेजी

Summer express, चंडीगढ़। सतलुज नदी के किनारे बसे फिरोजपुर ग्रामीण क्षेत्र के गांवों को बाढ़ के खतरे से बचाने के लिए सरकार ने सुरक्षा उपाय तेज कर दिए हैं। विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान फिरोजपुर ग्रामीण के विधायक एडवोकेट रजनीश कुमार दहिया ने नदी किनारे कमजोर हो चुके बाढ़ सुरक्षा ढांचों का मुद्दा उठाया।...

झारखंड भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की ED जांच शुरू, JSSC-CGL मामले पर भी नजर

Summer express, रांची। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच शुरू कर दी है। केंद्रीय एजेंसी ने खासतौर पर झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JSSC-CGL) से जुड़े मामले को जांच के दायरे में लिया है। अधिकारियों के अनुसार, झारखंड पुलिस की अपराध जांच विभाग (CID) द्वारा...

मानसून में खड्डों से दूरी जरूरी, लापरवाही पड़ सकती है जान पर भारी

Summer express/ राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश के बीच खड्डों और नालों के बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है। बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में पानी का बहाव कभी भी अचानक तेज हो सकता है। इसके बावजूद कुछ पर्यटक और श्रद्धालु खतरनाक स्थानों...

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सुक्खू का जयराम ठाकुर पर पलटवार..बोले- सदस्यों को पंचकूला ले जाने से बेहतर धरने पर बैठते

Summer express/शिमला, संजू-: शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को जिला परिषद सदस्यों को पंचकूला ले जाने के बजाय उनके साथ धरने पर बैठना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.