Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारत छोड़ो दिवस पर किसानों का जेल भरो आंदोलन, करनाल में राष्ट्रपति के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

Summer express, करनाल। भारत छोड़ो दिवस की 84वीं वर्षगांठ के अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) और विभिन्न किसान संगठनों के आह्वान पर सोमवार को देशभर में जेल भरो आंदोलन किया जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा के करनाल में भी बड़ी संख्या में किसान जिला सचिवालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने की तैयारी में हैं। किसान संगठनों का कहना है कि आंदोलन के जरिए कृषि, आर्थिक और सामाजिक समस्याओं से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाएगा।

किसान नेताओं के अनुसार, आंदोलन को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का भी समर्थन मिला है। प्रदर्शन में किसान और कृषि मजदूरों के अलावा औद्योगिक श्रमिक, ग्रामीण मजदूर, युवा, महिलाएं तथा अन्य मेहनतकश वर्गों के लोग शामिल हो रहे हैं। किसान संगठनों का कहना है कि गांवों, पंचायतों, ब्लॉक स्तर, जिला मुख्यालयों और शहरों में विरोध प्रदर्शन के माध्यम से सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाई जा रही हैं।

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने कहा कि 9 दिसंबर 2021 को दिल्ली की सीमाओं पर चले किसान आंदोलन को समाप्त कराते समय केंद्र सरकार की ओर से कई आश्वासन दिए गए थे। किसान संगठनों का आरोप है कि इनमें से कई वादों पर अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। इसी के विरोध में सोमवार को देशभर में आंदोलन किया जा रहा है।

किसानों की प्रमुख मांगों में सभी फसलों पर C2 लागत से 50 प्रतिशत अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी और सरकारी खरीद सुनिश्चित करना शामिल है। इसके अलावा किसानों की व्यापक कर्जमाफी और किसान आत्महत्या से प्रभावित परिवारों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग भी उठाई गई है। किसान संगठनों ने बिजली के निजीकरण पर रोक लगाने और किसान आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग भी की है।

किसान संगठनों ने भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते का विरोध करते हुए मौजूदा मुक्त व्यापार समझौतों की समीक्षा और उन्हें रद्द करने की मांग रखी है। उनका कहना है कि ऐसे समझौतों का भारतीय कृषि और घरेलू उद्योग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसके साथ ही विद्युत निजीकरण विधेयक 2025, बीज विधेयक 2025 और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में प्रस्तावित संशोधनों को वापस लेने की मांग भी की गई है।

किसानों और मजदूर संगठनों ने मनरेगा के तहत साल में 200 दिन रोजगार और 700 रुपये प्रतिदिन मजदूरी सुनिश्चित करने की मांग की है। इसके साथ ही चारों श्रम संहिताओं को रद्द करने और श्रमिकों के लिए 42 हजार रुपये मासिक न्यूनतम वेतन तय करने की मांग भी आंदोलन के एजेंडे में शामिल है।

किसान संगठनों ने जबरन भूमि अधिग्रहण और कॉरपोरेट आधारित भूमि पूलिंग पर रोक लगाने की मांग करते हुए किसानों के भूमि अधिकारों की सुरक्षा पर जोर दिया है। भारतीय खाद्य निगम (FCI) को मजबूत करने, साइलो के निजीकरण पर रोक लगाने और कृषि एवं खाद्य क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) की अनुमति नहीं देने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है।

किसानों ने खाद की कमी और कालाबाजारी पर रोक लगाने, उर्वरकों पर सब्सिडी बहाल करने तथा पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने की मांग की है। इसके अलावा हर खेत तक सिंचाई की सुविधा पहुंचाने, सार्वजनिक क्षेत्र में फसल और पशुधन बीमा योजना लागू करने तथा 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन देने की मांग भी उठाई गई है।

ज्ञापन में बाढ़ और सूखे से प्रभावित किसानों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से राहत देने की मांग की गई है। किसान संगठनों ने अनुसंधान एवं विकास के लिए केंद्रीय बजट का छह प्रतिशत और GDP का तीन प्रतिशत तथा शिक्षा के लिए GDP का छह प्रतिशत खर्च करने की मांग भी रखी है। सहकारी समितियों और किसान उत्पादक संगठनों (FPO) को कॉरपोरेट नियंत्रण से मुक्त रखते हुए लोकतांत्रिक तरीके से संचालित करने की मांग भी शामिल है।

किसान नेता रतनमान ने कहा कि राष्ट्रपति के नाम सौंपे जाने वाले ज्ञापन में किसानों, मजदूरों और आम जनता से जुड़े कई अहम मुद्दे शामिल हैं। उन्होंने राष्ट्रपति से इन मामलों में हस्तक्षेप कर केंद्र सरकार से किसानों की मांगों पर जल्द कार्रवाई कराने की अपील की। किसान संगठनों ने संकेत दिया कि मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को आगे भी जारी रखने की रणनीति तैयार की जा सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मंडी में सजा लोकल उत्पादों का बाजार, पांगी की ठांगी से कुल्लू के हथकरघा उत्पादों तक दिखी हिमाचली हुनर की झलक

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी इन दिनों हिमाचल के ग्रामीण हुनर और स्थानीय उत्पादों की खुशबू से महक रही है। ऐतिहासिक सेरी मंच पर नाबार्ड के सौजन्य से पांच दिवसीय प्रदर्शनी एवं बिक्री मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बुनकरों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण संस्थाओं द्वारा...

पालमपुर में दौड़ी पहली इलेक्ट्रिक बस, 10 बसों से शुरू हुआ HRTC का नया सफर

Summer express/राहुल चावला, पालमपुर-:पालमपुर में अब यात्रियों को इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने पालमपुर में पहली बार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया है। उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पालमपुर के लिए पहुंची पहली इलेक्ट्रिक बस को माता चामुंडा मंदिर के लिए रवाना...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में सड़क, सुरंग, शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की...

राजनीतिक बयानबाजी से दूर रहकर विकास पर ध्यान दें मेयर : देवेंद्र जग्गी

Summer express/राहुल चावला/धर्मशाला। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने नगर निगम धर्मशाला के मेयर पर निशाना साधते हुए उन्हें राजनीतिक गतिविधियों के बजाय शहर के विकास और जनता की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है। पत्रकारों से बातचीत में जग्गी ने कहा कि मेयर का पद जनता की सेवा और...

जेएसी अम्बाला रीजन ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव ‘सावन की मल्हार’

Summer express, अम्बाला छावनी, (अंकुर कपूर)। जेएसी अम्बाला रीजन द्वारा महिलाओं के लिए विशेष तीज उत्सव ‘सावन की मल्हार – महिलाओं के नाम एक शाम’ का भव्य आयोजन पाम होटल, अम्बाला कैंट में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों, खेलों एवं नृत्य प्रस्तुतियों का आनंद...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.