Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चार विधानसभा क्षेत्रों में बीडीसी चेयरमैन-वाइस चेयरमैन का चयन न होने पर भाजपा ने उठाए सवाल

Summer express/हमीरपुर/  अरविंद -: जिला हमीरपुर के चार विधानसभा क्षेत्रों में बीडीसी चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का चयन न होने के विरोध में हमीरपुर मंडल भाजपा ने सोमवार को प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उपायुक्त हमीरपुर को ज्ञापन सौंपकर दोनों मुद्दों का जल्द समाधान करने की मांग उठाई।

भाजपा नेताओं ने कहा कि 31 मई तक बीडीसी चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद जिला हमीरपुर के चार विधानसभा क्षेत्रों में अभी तक बीडीसी चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का चयन नहीं हो पाया है। केवल भोरंज विधानसभा क्षेत्र में ही दोनों पदों पर चयन किया गया है। भाजपा ने आरोप लगाया कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में भी देरी की गई और अब बीडीसी के पदाधिकारियों के चयन को भी लटकाया जा रहा है।

भाजपा ने उपायुक्त के माध्यम से प्रदेश सरकार से मांग की कि लंबित चयन प्रक्रिया को जल्द पूरा कर बीडीसी चेयरमैन और वाइस चेयरमैन नियुक्त किए जाएं, ताकि पंचायत समिति के कामकाज को सुचारू रूप से चलाया जा सके।इसके साथ ही लंबलू उपतहसील में पिछले करीब दो माह से तहसीलदार का पद रिक्त होने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। भाजपा नेताओं के अनुसार तहसीलदार न होने से लोगों को राजस्व संबंधी कार्य करवाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को अपने जरूरी कामों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।विधायक आशीष शर्मा ने आरोप लगाया कि लंबलू से तहसीलदार और पटवारी का तबादला राजनीतिक द्वेष की भावना से किया गया था। उन्होंने कहा कि दो महीने बीतने के बावजूद तहसीलदार की नियुक्ति न होना सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने प्रदेश सरकार से जल्द तहसीलदार की नियुक्ति करने और बीडीसी पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया पूरी करने की मांग की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चार विधानसभा क्षेत्रों में बीडीसी चेयरमैन-वाइस चेयरमैन का चयन न होने पर भाजपा ने उठाए सवाल

Summer express/हमीरपुर/  अरविंद -: जिला हमीरपुर के चार विधानसभा क्षेत्रों में बीडीसी चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का चयन न होने के विरोध में हमीरपुर मंडल भाजपा ने सोमवार को प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उपायुक्त हमीरपुर को ज्ञापन सौंपकर दोनों मुद्दों का जल्द समाधान...

सतलुज किनारे बाढ़ सुरक्षा को मिली मजबूती: पांच करोड़ से हुए काम, क्षतिग्रस्त ढांचों की डीपीआर केंद्र को भेजी

Summer express, चंडीगढ़। सतलुज नदी के किनारे बसे फिरोजपुर ग्रामीण क्षेत्र के गांवों को बाढ़ के खतरे से बचाने के लिए सरकार ने सुरक्षा उपाय तेज कर दिए हैं। विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान फिरोजपुर ग्रामीण के विधायक एडवोकेट रजनीश कुमार दहिया ने नदी किनारे कमजोर हो चुके बाढ़ सुरक्षा ढांचों का मुद्दा उठाया।...

झारखंड भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की ED जांच शुरू, JSSC-CGL मामले पर भी नजर

Summer express, रांची। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच शुरू कर दी है। केंद्रीय एजेंसी ने खासतौर पर झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JSSC-CGL) से जुड़े मामले को जांच के दायरे में लिया है। अधिकारियों के अनुसार, झारखंड पुलिस की अपराध जांच विभाग (CID) द्वारा...

मानसून में खड्डों से दूरी जरूरी, लापरवाही पड़ सकती है जान पर भारी

Summer express/ राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश के बीच खड्डों और नालों के बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है। बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में पानी का बहाव कभी भी अचानक तेज हो सकता है। इसके बावजूद कुछ पर्यटक और श्रद्धालु खतरनाक स्थानों...

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सुक्खू का जयराम ठाकुर पर पलटवार..बोले- सदस्यों को पंचकूला ले जाने से बेहतर धरने पर बैठते

Summer express/शिमला, संजू-: शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को जिला परिषद सदस्यों को पंचकूला ले जाने के बजाय उनके साथ धरने पर बैठना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.