Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पालमपुर में दौड़ी पहली इलेक्ट्रिक बस, 10 बसों से शुरू हुआ HRTC का नया सफर

Summer express/राहुल चावला, पालमपुर-:पालमपुर में अब यात्रियों को इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने पालमपुर में पहली बार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया है। उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पालमपुर के लिए पहुंची पहली इलेक्ट्रिक बस को माता चामुंडा मंदिर के लिए रवाना किया। पहले चरण में पालमपुर को 10 इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं।मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों के पहले लॉट में 300 बसें जारी की गई हैं। इनका संचालन फिलहाल उन्हीं क्षेत्रों में किया जा रहा है, जहां चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध हैं।

मुकेश अग्निहोत्री ने  बताया कि पालमपुर के बाद जल्द ही जैसिंहपुर में भी इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा धर्मशाला, नगरोटा, जसूर, पठानकोट और देहरा में चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध है। एक बार पूरी तरह चार्ज होने के बाद इलेक्ट्रिक बस करीब 180 किलोमीटर तक सफर कर सकती है।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मशाला-पठानकोट और ऊना-चंडीगढ़ रूट पर इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल सफल रहा है। आने वाले समय में अस्पतालों, प्रमुख शहरों और धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले अन्य रूटों पर भी इलेक्ट्रिक बसें चलाने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि HRTC कोई कमर्शियल संगठन नहीं, बल्कि एक कल्याणकारी संस्था है। निगम पिछले 52 वर्षों से प्रदेश के लोगों को परिवहन सुविधा उपलब्ध करवा रहा है और सरकार का लक्ष्य यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन देना है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कांगड़ा जिले के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। एयरपोर्ट विस्तार, पर्यटन, चामुंडा और कांगड़ा जैसे धार्मिक स्थलों के विकास, दूध प्लांट, फिना सिंह बांध, केंद्रीय विश्वविद्यालय समेत कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम जारी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा का चुनाव आयोग पर हमला,बोले—लोकतंत्र में वोट का अधिकार सर्वोपरि

हिमाचल की विकास परियोजनाओं को लेकर भी उठाए सवाल Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा ने धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने मतदाता सूचियों से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नाम...

धर्मशाला में प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता,खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने बढ़ाई पुरस्कार राशि

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बढ़ावा, ओलंपिक-पैरालंपिक पदक विजेताओं को 5 करोड़ तक की पुरस्कार राशि Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला में आयोजित प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने खेलों के...

यमुनानगर में विजिलेंस की कार्रवाई, 9,500 रुपये रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में स्टेट विजिलेंस की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एनफोर्समेंट थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) रजनी को कथित तौर पर 9,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह रेत और बजरी से भरे खनन वाहनों को निकलने देने...

गुरुग्राम में लावारिस शवों के अंतिम संस्कार पर संकट, रामबाग श्मशान कमेटी ने नया समझौता करने से किया इनकार

Summer express, गुरुग्राम। शहर में लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार कराने की व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। नगर निगम और मदनपुरी स्थित रामबाग श्मशान प्रबंधन कमेटी के बीच हुआ समझौता 21 अक्टूबर को समाप्त हो गया, लेकिन कमेटी ने इसे आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। पांच दिन बीतने के बावजूद नगर निगम...

फरीदाबाद में परमिट के पैसों को लेकर टैक्सी चालक की हत्या, दो घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Summer express, फरीदाबाद, अनिल मंगला। फरीदाबाद के सेक्टर-77 में टैक्सी चालक की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के करीब दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने आरोपी कुंदन निवासी चांदपुर को काबू किया है। पुलिस की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.