Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी में सजा लोकल उत्पादों का बाजार, पांगी की ठांगी से कुल्लू के हथकरघा उत्पादों तक दिखी हिमाचली हुनर की झलक

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी इन दिनों हिमाचल के ग्रामीण हुनर और स्थानीय उत्पादों की खुशबू से महक रही है। ऐतिहासिक सेरी मंच पर नाबार्ड के सौजन्य से पांच दिवसीय प्रदर्शनी एवं बिक्री मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बुनकरों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण संस्थाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पाद बिक्री के लिए पहुंचाए गए हैं। खास बात यह है कि यहां लोगों को पहाड़ी पारंपरिक उत्पादों से लेकर हर्बल और प्राकृतिक उत्पादों तक की पूरी रेंज देखने को मिल रही है। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर शुरू हुए इस आयोजन का मकसद स्थानीय कारीगरों और ग्रामीण महिलाओं को बाजार उपलब्ध करवाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर सजी यह प्रदर्शनी हिमाचल की लोकल प्रतिभा और पारंपरिक हुनर की तस्वीर पेश कर रही है। यहां चंबा के पांगी से लेकर कुल्लू और सोलन तक के उत्पादकों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। हथकरघा से तैयार शॉल, पट्टू, जुराबें और सजावटी सामान लोगों को आकर्षित कर रहे हैं, तो वहीं हर्बल उत्पाद और स्थानीय वन उपज भी खूब पसंद की जा रही है।पांगी से पहुंचे किसान कोऑपरेटिव सोसायटी के संचालक डेम चंद अपने साथ जंगलों में मिलने वाले कई प्राकृतिक उत्पाद लेकर आए हैं। इनमें पांगी की प्रसिद्ध ठांगी भी शामिल है। उनके मुताबिक ठांगी को पारंपरिक तौर पर जोड़ों और घुटनों के दर्द सहित कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में उपयोग किया जाता है। करीब 100 ग्राम ठांगी की कीमत 500 रुपये है। उनके साथ पांगी क्षेत्र की करीब 45 स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं जुड़ी हैं, जो शहद, जीरा, रत्नजोत सहित करीब 45 तरह के स्थानीय उत्पाद तैयार कर रही हैं।

सोलन से पहुंची स्वयं सहायता समूह संचालक लीला ठाकुर के स्टॉल पर भी प्राकृतिक और हर्बल उत्पादों की अच्छी मांग देखने को मिल रही है। करीब 20 स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं मिलकर साबुन, धूप और अन्य उत्पाद तैयार कर रही हैं। इन उत्पादों को तैयार करने में रसायनों का इस्तेमाल न करने का दावा किया जा रहा है, जिसके चलते मंडी के लोग इन्हें पसंद कर रहे हैं।

वहीं कुल्लू से पहुंचे बुनकर एवं सोसायटी संचालक करतार चंद ने बताया कि उनकी सोसायटी के साथ करीब 50 बुनकर काम कर रहे हैं। ये बुनकर गर्म ऊनी वस्त्रों के साथ-साथ सजावटी सामान भी तैयार करते हैं। नाबार्ड के साथ जुड़ने के बाद कारीगरों को घर के पास रोजगार के अवसर मिलने के साथ अपने उत्पादों की बिक्री के लिए प्रदर्शनियों के जरिए बाजार भी उपलब्ध हो रहा है।

गौरतलब है कि 7 अगस्त को देशभर में 12वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया गया। इसी कड़ी में स्थानीय कारीगरों और ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाने के लिए प्रदर्शनी एवं बिक्री मेलों का आयोजन किया जा रहा है। मंडी में आयोजित यह मेला न केवल हिमाचल की पारंपरिक कला और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि स्थानीय उत्पादों को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का प्रभावी मंच भी बन रहा है। मेले में उमड़ रही खरीदारों की भीड़ से साफ है कि हिमाचल के लोकल उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है और लोकल फॉर वोकल का संदेश जमीन पर भी असरदार दिखाई दे रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल में हर घर तिरंगा और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लगी प्रदर्शनी, मंत्री गौरव गौतम ने किया शुभारंभ

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। हर घर तिरंगा अभियान, वंदे मातरम और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में पलवल जिला सचिवालय परिसर में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले तथा कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रदर्शनी का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन...

मंडी में सजा लोकल उत्पादों का बाजार, पांगी की ठांगी से कुल्लू के हथकरघा उत्पादों तक दिखी हिमाचली हुनर की झलक

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी इन दिनों हिमाचल के ग्रामीण हुनर और स्थानीय उत्पादों की खुशबू से महक रही है। ऐतिहासिक सेरी मंच पर नाबार्ड के सौजन्य से पांच दिवसीय प्रदर्शनी एवं बिक्री मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बुनकरों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण संस्थाओं द्वारा...

पालमपुर में दौड़ी पहली इलेक्ट्रिक बस, 10 बसों से शुरू हुआ HRTC का नया सफर

Summer express/राहुल चावला, पालमपुर-:पालमपुर में अब यात्रियों को इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने पालमपुर में पहली बार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया है। उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पालमपुर के लिए पहुंची पहली इलेक्ट्रिक बस को माता चामुंडा मंदिर के लिए रवाना...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में सड़क, सुरंग, शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की...

राजनीतिक बयानबाजी से दूर रहकर विकास पर ध्यान दें मेयर : देवेंद्र जग्गी

Summer express/राहुल चावला/धर्मशाला। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने नगर निगम धर्मशाला के मेयर पर निशाना साधते हुए उन्हें राजनीतिक गतिविधियों के बजाय शहर के विकास और जनता की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है। पत्रकारों से बातचीत में जग्गी ने कहा कि मेयर का पद जनता की सेवा और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.