Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पति को भेजी अश्लील वीडियो, मगन ने दी जान, अब दिव्या के मोबाइल में छिपा है मौत का सच!

रोहतक  | पति को अश्लील डांस की वीडियो भेजने और उसके बाद आत्महत्या की घटना में आरोपी बनी दिव्या की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पुलिस ने उसे रोहतक अदालत में पेश कर एक दिन का और रिमांड हासिल किया है। अब दिव्या को चंडीगढ़ ले जाया जाएगा, जहां से उसका मोबाइल फोन बरामद किया जाना है।

दिव्या को गोवा से गिरफ्तार कर कल अदालत में पेश किया गया था, जहां उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया। अब पुलिस का कहना है कि वीडियो और चैट की पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए दिव्या का मोबाइल जरूरी है, जो फिलहाल चंडीगढ़ में मौजूद है। पुलिस ने अदालत से दो दिन का रिमांड मांगा, लेकिन अदालत ने सिर्फ एक दिन की मंजूरी दी।

क्या है पूरा मामला?

दिव्या ने अपने बॉयफ्रेंड दीपक (जो कि महाराष्ट्र पुलिस में तैनात है) के साथ अश्लील डांस करते हुए एक वीडियो बनाई और वह वीडियो खुद के पति मगन को भेज दी। यह वीडियो वायरल भी हुई। इस घटना से आहत मगन ने खुदकुशी कर ली। आत्महत्या से पहले मगन ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर इस कदम के लिए अपनी पत्नी दिव्या और उसके प्रेमी दीपक को जिम्मेदार ठहराया।

मगन के पिता ने उठाए पुलिस जांच पर सवाल

मृतक मगन के पिता ने पुलिस जांच को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अभी तक असली सबूत जुटाए नहीं गए हैं और आरोपी को पूरी सुरक्षा मिल रही है। इसीलिए पुलिस अब दिव्या का मोबाइल बरामद कर उसे कोर्ट में बतौर सबूत पेश करना चाहती है।

क्या छिपा है मोबाइल में?

मगन के वकील अशोक कादियान का कहना है कि दिव्या के मोबाइल में कई अहम सुराग हो सकते हैं, जिसमें दीपक के साथ की चैट्स, बैंक ट्रांजैक्शन और अन्य डाटा शामिल हो सकते हैं। यह मोबाइल जांच की दिशा तय कर सकता है।

अब देखना होगा कि कल अदालत क्या फैसला लेती है – दिव्या को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा या पुलिस को और रिमांड मिलेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.