Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़ी व्यवस्था, पानीपत में सड़क पर कचरा डालकर जताया विरोध

Summer express, पानीपत। हरियाणा में नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई, सीवर और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी है। 6 अगस्त से शुरू हुआ आंदोलन अब और तेज होता दिखाई दे रहा है। कर्मचारियों ने हड़ताल को 18 अगस्त तक जारी रखने का ऐलान किया है। इस दौरान प्रदेश के कई शहरों में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सोमवार को पानीपत के संविधान चौक पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने कूड़े से भरा डंपर सड़क के बीच में खाली कर दिया और झाड़ू की मदद से कचरा जीटी रोड पर फैला दिया। व्यस्त मार्ग पर कचरा फैलने से यातायात प्रभावित हुआ और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सड़क पर बड़ी मात्रा में कचरा जमा होने से दुर्गंध भी फैल गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद सड़क पर आवागमन आंशिक रूप से बहाल कराया गया। इसके बाद प्रदर्शनकारी कर्मचारी नारेबाजी करते हुए नगर निगम कार्यालय की ओर रवाना हो गए।

उधर, रोहतक में भी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर साफ दिखाई दे रहा है। शहर के विभिन्न इलाकों में कई दिनों से कूड़ा नहीं उठने के कारण जगह-जगह कचरे के ढेर जमा हो गए हैं। मुख्य मार्गों, बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों में फैली गंदगी से स्थानीय लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने इससे संक्रमण और बीमारियां फैलने की आशंका भी जताई है।

कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बना रहे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में कच्चे सफाई, सीवर और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को नियमित करना, रिक्त पदों पर स्थायी भर्ती करना, न्यूनतम वेतन 15,200 रुपये निर्धारित करना और 5,000 रुपये जोखिम भत्ता देना शामिल है। इसके अलावा गुरुग्राम में हटाए गए 3,480 सफाई कर्मचारियों की बिना शर्त बहाली और नगर निकायों में ठेकेदारी एवं निजीकरण की व्यवस्था खत्म करने की मांग भी की जा रही है।

कर्मचारी नेताओं का कहना है कि 13 मई 2026 को सरकार के साथ हुए समझौते की शर्तों को अभी तक पूरी तरह लागू नहीं किया गया है। इसी को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी है। संघ ने चेतावनी दी है कि मांगों पर जल्द सकारात्मक फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

कर्मचारी संगठनों ने 18 अगस्त को प्रदेशभर में ‘विश्वासघात दिवस’ मनाने का भी ऐलान किया है। लगातार जारी हड़ताल के कारण पानीपत समेत कई शहरों में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.