Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आशा वर्करों का मानदेय ₹30 हजार करने की मांग, कर्मचारी संगठनों ने DC को सौंपा ज्ञापन

धर्मशाला, राहुल चावला-: आशा कार्यकर्ताओं समेत विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने सोमवार को धर्मशाला में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों से जुड़ी लंबित मांगों को सरकार के समक्ष उठाने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने सरकार से जल्द समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की।

आशा कार्यकर्ता संघ की जिला सचिव कल्पना रंधावा ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक यह मांग पूरी नहीं होती, तब तक आशा वर्करों का मासिक मानदेय बढ़ाकर ₹30 हजार किया जाए। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, इसलिए उनकी आर्थिक स्थिति और सेवा शर्तों में सुधार जरूरी है।प्रदेश परिवहन मजदूर संघ के अध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर ने कहा कि विभिन्न विभागों और कर्मचारी संगठनों ने संयुक्त रूप से अपनी मांगें प्रशासन के समक्ष रखी हैं। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए न्यूनतम ₹30 हजार मासिक वेतन तय करने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए HRTC के बेड़े में पर्याप्त संख्या में डीजल बसें शामिल करने की मांग भी उठाई।उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का लंबित दूरी भत्ता और 1 जनवरी 2016 से लंबित एरियर का जल्द भुगतान किया जाना चाहिए। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से लंबित वित्तीय लाभों के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।आशा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सरकार ने गंभीरता से विचार नहीं किया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगी। कर्मचारियों ने बताया कि उपायुक्त ने ज्ञापन को सरकार और प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। कर्मचारी संगठनों ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए जल्द राहत प्रदान करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आशा वर्करों का मानदेय ₹30 हजार करने की मांग, कर्मचारी संगठनों ने DC को सौंपा ज्ञापन

धर्मशाला, राहुल चावला-: आशा कार्यकर्ताओं समेत विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने सोमवार को धर्मशाला में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों से जुड़ी लंबित मांगों को सरकार के समक्ष उठाने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने सरकार से जल्द समाधान की दिशा में ठोस...

अंबाला में रक्षाबंधन के लिए डाक विभाग ने उतारा वाटरप्रूफ राखी लिफाफा, कीमत सिर्फ 10 रुपये

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए डाक विभाग ने बहनों की सुविधा के लिए विशेष वाटरप्रूफ राखी लिफाफा उपलब्ध कराया है। बारिश के मौसम में राखी को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से तैयार किए गए इस लिफाफे की कीमत महज 10 रुपये रखी गई है। ऐसे में जो बहनें अपने भाइयों...

गुरुग्राम में रनर्स को बाउंसरों ने रोका: सड़कों को बताया निजी, QRT गाड़ियों और हूटर को लेकर उठे सवाल

अनुज पंचाल, गुरुग्राम। डीएलएफ इलाके में सुबह रनिंग कर रहे धावकों को कथित तौर पर बाउंसरों द्वारा रोकने और उनके साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। घटना सुबह करीब छह बजे की बताई जा रही है, जब कुछ रनर्स वेदांता हाफ मैराथन की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहे थे। धावकों का आरोप है...
Summer Express - हिमाचल के CBSE स्कूलों में फीस ढांचे में बदलाव की तैयारी, सरकार सख्त

हिमाचल में IAS, IPS व IFS कैडर में कटौती, HRTC बेड़े में शामिल होंगी 1,000 बसें

 CM सुक्खू बोले- ‘अफसरों की नहीं, धरातल पर काम की जरूरत’,कल प्रियंका जाएंगी मंडी,विपक्ष पर साधा निशाना ​शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य को आत्मनिर्भर बनाने और परिवहन व्यवस्था को आधुनिक रूप देने की दिशा में कई ऐतिहासिक और बड़े फैसलों का ऐलान किया है।वही सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी के...

हादसे में घायल अंकुश सोनी की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Summer express/धर्मशाला,राहुल-: धर्मशाला में 10 अगस्त को हुए सड़क हादसे में घायल 42 वर्षीय अंकुश सोनी की रविवार को टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रबंधन और हादसे में शामिल डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोमवार को धर्मशाला-चैतड़ू-कांगड़ा मुख्य मार्ग पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.