Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट, 15 जुलाई तक मौसम रहेगा बदला-बदला

चंडीगढ़ |  हरियाणा के 11 जिलों में आज बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पलवल, नूंह, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, चरखी दादरी, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर शामिल हैं।

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय है, जिससे बारिश में इजाफा हुआ है। अनुमान है कि 15 जुलाई तक राज्य में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा।

अब तक हरियाणा में औसतन 148.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 50% अधिक है। शुक्रवार को फरीदाबाद, नारनौल, सोनीपत और झज्जर में हल्की बारिश हुई। सिरसा शुक्रवार को राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ऊना में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, संविधान दिवस तक मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का लक्ष्य

Summer express/ऊना/ राकेश -:हिमाचल प्रदेश के ऊना में कांग्रेस के वोट बचाओ अभियान के तहत आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेताओं ने भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखे हमले किए। राजस्थान से सांसद एवं अभियान प्रभारी हरीश चन्द्र मीणा, हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल...

माता चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, 30 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन

Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। नवरात्र मेले के समापन के बाद छुट्टी के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। देखते ही...

राष्ट्रीय एथलेटिक्स में चमकी हमीरपुर की राशी, सुनील शर्मा बिट्टू ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

1500 मीटर दौड़ में जीता रजत पदक, आगामी प्रतियोगिताओं में भाग लेने का खर्च सरकार से दिलाने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे मामला Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली हमीरपुर जिले के भिड़ा गांव की बेटी राशी ने अंडर-23 राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश...

बठिंडा के डूमवाली गांव में दीवार पर लिखा ‘चिट्टा ही चिट्टा’, नशे की बिक्री को लेकर लोगों में रोष

Summer express, बठिंडा। पंजाब के बठिंडा जिले के डूमवाली गांव की नरसिंह कॉलोनी में नशे की कथित खुलेआम बिक्री को लेकर लोगों का गुस्सा सामने आया है। शनिवार रात एक मकान की दीवार पर ‘चिट्टा ही चिट्टा’ लिखकर इलाके में नशे की समस्या के खिलाफ विरोध जताया गया। दीवार पर लिखे इस संदेश ने एक...

केरल में जज के नाबालिग बेटे की मर्सिडीज से स्कूटर को टक्कर, 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Summer express, केरल। केरल के चेरानेल्लूर में रविवार तड़के हुए सड़क हादसे में 54 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। आरोप है कि मर्सिडीज-बेंज कार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश का नाबालिग बेटा चला रहा था। पुलिस के अनुसार, हादसा रात करीब दो से तीन बजे के बीच हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.