Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना साउथ में ‘आप’ की टिकट को लेकर चर्चाएं तेज, कई नाम हैं दौड़ में

समर न्यूज | लुधियाना

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही लुधियाना साउथ विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के टिकट को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मौजूदा विधायक रजिंदर पाल कौर छीना को पार्टी दोबारा चुनाव मैदान में उतारेगी या किसी नए चेहरे पर दांव लगाएगी, इसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म है।
पार्टी और स्थानीय राजनीतिक गलियारों में टिकट के संभावित दावेदारों के रूप में कई नामों की चर्चा चल रही है। इनमें पंजाब बाल अधिकार आयोग की उपाध्यक्ष गुंजीत रुचि बावा का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है।
डॉ. तजिंदर पाल सिंह, सैमी ओबराय और हरविंदर कौर को भी संभावित दावेदार बताया जा रहा है।
राजनीतिक हलकों में गुंजीत रुचि बावा को टिकट के मजबूत दावेदारों में शामिल माना जा रहा है। वहीं, क्षेत्र में मौजूदा विधायक के प्रति कथित नाराजगी के चलते पार्टी द्वारा उम्मीदवार बदलने की संभावना भी जताई जा रही है। हालांकि पार्टी ने अभी तक किसी भी दावेदार के नाम को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
आम आदमी पार्टी का टिकट किसे मिलेगा, इसका अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान द्वारा उम्मीदवारों की राजनीतिक पकड़, जनाधार और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना साउथ में ‘आप’ की टिकट को लेकर चर्चाएं तेज, कई नाम हैं दौड़ में

समर न्यूज | लुधियाना विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही लुधियाना साउथ विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के टिकट को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मौजूदा विधायक रजिंदर पाल कौर छीना को पार्टी दोबारा चुनाव मैदान में उतारेगी या किसी नए चेहरे पर दांव लगाएगी, इसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म है।पार्टी और...

14 वर्षीय छात्रा लापता, सीसीटीवी फुटेज युवक के साथ जाने का दावा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज फुल्लांवाल इलाके से 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के सात दिन से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों का दावा है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक युवक छात्रा को एक्टिवा पर अपने साथ ले जाता दिखाई दे रहा है। परिवार ने पुलिस से मामले की...

ट्रांसपोर्ट दफ्तर में दीवार फांदकर अंदर घुसा चोर

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज घोड़ा कॉलोनी के पास अमन सतकार लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट के दफ्तर में चोर दीवार फांदकर दाखिल हो गया और तिजोरी तोड़कर करीब सवा लाख रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गया। चोर के हाथ में हथौड़ा था। दफ्तर में लगे तीन सीसीटीवी कैमरों की दिशा बदलकर उन्हें बंद कर दिया,...

ओम बिरला की पहल पर जनसेवा अभियान के तहत लग रहे शिविर

एजेंसी | बूंदीलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर बूंदी विधानसभा क्षेत्र में सांसद जनसेवा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर के अलग-अलग वार्डों में विशेष शिविर लगाकर लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। शिविरों में पात्र लोगों से आवश्यक दस्तावेज लेकर योजनाओं के लिए...

रवनीत बिट्टू की केवल ढिल्लों से मुलाकात, भाजपा पंजाब में संगठन को मजबूत करने की तैयारी तेज

हर मंडल और बूथ स्तर तक संगठन विस्तार, जनसंपर्क बढ़ाने और आगामी चुनावों की रणनीति पर हुई अहम चर्चादलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष श्री केवल ढिल्लों के साथ हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.