Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

14 वर्षीय छात्रा लापता, सीसीटीवी फुटेज युवक के साथ जाने का दावा

सहजप्रीत सिंह | लुधियाना
समर न्यूज

फुल्लांवाल इलाके से 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के सात दिन से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों का दावा है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक युवक छात्रा को एक्टिवा पर अपने साथ ले जाता दिखाई दे रहा है। परिवार ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करते हुए छात्रा को जल्द बरामद करने की मांग की है।
छात्रा की मां डॉली ने बताया कि उनकी बेटी फुल्लांवाल स्थित सरकारी हाई स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। 10 अगस्त की सुबह करीब सात बजे वह रोजाना की तरह स्कूल जाने के लिए घर से पैदल निकली थी। आमतौर पर वह दोपहर करीब 2:30 बजे तक घर लौट आती थी, लेकिन उस दिन वह वापस नहीं आई। बेटी के घर नहीं पहुंचने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। परिजन स्कूल पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि सभी बच्चे दोपहर करीब दो बजे स्कूल से जा चुके थे। इसके बाद परिवार ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। परिजनों के अनुसार, फुटेज में एक युवक उनकी बेटी को एक्टिवा पर अपने साथ ले जाता दिखाई दिया। परिवार का आरोप है कि युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। मां डॉली के मुताबिक, घटना वाले दिन शाम करीब 5:30 बजे वह शिकायत लेकर थाना सदर पहुंची थीं। उन्होंने पुलिस को बेटी के लापता होने और सीसीटीवी फुटेज में युवक के साथ जाने की जानकारी दी। परिवार का आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस ने अपहरण की धारा के तहत मामला दर्ज करने के बजाय गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की।
परिजनों के अनुसार घटना 10 अगस्त की है, जबकि पुलिस की ओर से 12 अगस्त को एफआईआर दर्ज की गई। परिवार ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान करने, जांच में तेजी लाने और छात्रा को जल्द से जल्द बरामद करने की मांग की है। पुलिस की एफआईआर के मुताबिक युवती की उम्र 14 वर्ष, कद करीब पांच फुट, रंग सांवला और शरीर पतला है। घटना के समय वह स्कूल की सलवार-सूट वाली वर्दी पहने हुए थी और नाक में कोका पहना था। मामले की जांच कर छात्रा की तलाश कर रही है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

14 वर्षीय छात्रा लापता, सीसीटीवी फुटेज युवक के साथ जाने का दावा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज फुल्लांवाल इलाके से 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के सात दिन से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों का दावा है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक युवक छात्रा को एक्टिवा पर अपने साथ ले जाता दिखाई दे रहा है। परिवार ने पुलिस से मामले की...

ट्रांसपोर्ट दफ्तर में दीवार फांदकर अंदर घुसा चोर

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज घोड़ा कॉलोनी के पास अमन सतकार लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट के दफ्तर में चोर दीवार फांदकर दाखिल हो गया और तिजोरी तोड़कर करीब सवा लाख रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गया। चोर के हाथ में हथौड़ा था। दफ्तर में लगे तीन सीसीटीवी कैमरों की दिशा बदलकर उन्हें बंद कर दिया,...

ओम बिरला की पहल पर जनसेवा अभियान के तहत लग रहे शिविर

एजेंसी | बूंदीलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर बूंदी विधानसभा क्षेत्र में सांसद जनसेवा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर के अलग-अलग वार्डों में विशेष शिविर लगाकर लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। शिविरों में पात्र लोगों से आवश्यक दस्तावेज लेकर योजनाओं के लिए...

रवनीत बिट्टू की केवल ढिल्लों से मुलाकात, भाजपा पंजाब में संगठन को मजबूत करने की तैयारी तेज

हर मंडल और बूथ स्तर तक संगठन विस्तार, जनसंपर्क बढ़ाने और आगामी चुनावों की रणनीति पर हुई अहम चर्चादलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष श्री केवल ढिल्लों के साथ हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर...

कौमी इंसाफ मोर्चा के समर्थकों और पुलिस में झड़प, सिमरनजीत मान समेत 21 पर केस दर्ज

समर न्यूज | चंडीगढ़एजेंसी। चंडीगढ़। कौमी इंसाफ मोर्चा के समर्थकों के चंडीगढ़ कूच के दौरान स्वतंत्रता दिवस पर चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर तनाव की स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब के राज्यपाल के आवास लोकभवन की ओर बढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें सीमा पर ही रोक दिया।बैरिकेड पार करने की कोशिश और कथित...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.