Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सातवीं पालकी यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं की श्रद्धा का सैलाब

लक्की भट्टी | लुधियाना
समर न्यूज

आस्था, भक्ति और सेवा की अद्भुत भावना से ओत-प्रोत वातावरण में श्री सिद्धि विनायक मंदिर, न्यू माया नगर, चूहड़पुर रोड, हैबोवाल कलां द्वारा 23वें वार्षिक श्री गणेश महोत्सव के अंतर्गत भगवान श्री सिद्धि विनायक जी की सातवीं साप्ताहिक पालकी यात्रा श्रद्धा के साथ निकाली गई।
मंदिर के प्रधान रविनंदन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस यात्रा का विशेष आकर्षण श्री गणेश सेवकों द्वारा नंगे पांव पालकी को खींचना रहा। सेवकों ने बिना किसी संकोच और पूरी श्रद्धा के साथ नंगे पांव पालकी को आगे बढ़ाया। भक्तों की यह सेवा भगवान श्री सिद्धि विनायक जी के प्रति उनकी अटूट आस्था, समर्पण और भक्ति का प्रतीक बनी रही। सातवीं पालकी यात्रा की मुख्य सेवा का सौभाग्य न्यू माया नगर निवासी एडवोकेट अजय अरोड़ा को प्राप्त हुआ। यात्रा से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार, श्री गणेश वंदना एवं संकीर्तन किया गया। इसके बाद फूलों से भव्य रूप से सुसज्जित भगवान श्री सिद्धि विनायक जी की पालकी भक्तों के जयघोष के बीच रवाना हुई। प्रसिद्ध भजन गायक हन्नी कौशल ने मधुर भजनों के माध्यम से वातावरण को गणेशमय बना दिया। न्यू माया नगर व हैबोवाल की विभिन्न गलियों से गुजरते हुए पालकी यात्रा का क्षेत्रवासियों ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने आरती उतारी, पुष्पवर्षा की तथा भगवान श्री गणेश जी को मोदक एवं लड्डुओं का भोग अर्पित किया। पालकी यात्रा का विश्राम हैबोवाल स्थित निशा शर्मा परिवार के निवास स्थान पर हुआ, जहां मंदिर के आचार्य पंडित कमल किशोर एवं पंडित विजय शर्मा ने विधिवत पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करवाए। एडवोकेट अजय अरोड़ा ने कहा कि भगवान श्री सिद्धि विनायक जी की पालकी यात्रा में सेवा मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
इस अवसर पर चेयरमैन लाला सुरिंदर अग्रवाल, प्रधान रविनंदन शर्मा, महासचिव मुनीश कक्कड़, कैशियर चंद्रशेखर शर्मा, कपिल शर्मा, जयंत मल्होत्रा, राजू गोयल, कैप्टन मनोज शर्मा, प्रशोत्तम आहूजा, अजय मोहन शर्मा, रविंदर चोपड़ा सहित मंदिर के ट्रस्टीगण एवं श्री गणेश सेवक अशोक गुप्ता, राकेश पजनी, एडवोकेट अजय अरोड़ा, मानव सोबती, रविंदर गुप्ता, मिक्की शर्मा, गणेश कुमार, जगदीप सोनू, अशोक शर्मा मौजूद रहे।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

15 एकड़ में बनेगा जंगल, संत सीचेवाल ने शुरू किया अभियान

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर को प्रदूषण मुक्त और हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से राज्यसभा सदस्य एवं पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने सोमवार को 15 एकड़ जमीन पर जंगल लगाने के अभियान की शुरुआत की। इस जमीन पर करीब 10 हजार पौधे लगाए जाएंगे।यह जमीन जेल विभाग की है, जिस पर पहले...

लुधियाना साउथ में ‘आप’ की टिकट को लेकर चर्चाएं तेज, कई नाम हैं दौड़ में

समर न्यूज | लुधियाना विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही लुधियाना साउथ विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के टिकट को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मौजूदा विधायक रजिंदर पाल कौर छीना को पार्टी दोबारा चुनाव मैदान में उतारेगी या किसी नए चेहरे पर दांव लगाएगी, इसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म है।पार्टी और...

14 वर्षीय छात्रा लापता, सीसीटीवी फुटेज युवक के साथ जाने का दावा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज फुल्लांवाल इलाके से 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के सात दिन से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों का दावा है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक युवक छात्रा को एक्टिवा पर अपने साथ ले जाता दिखाई दे रहा है। परिवार ने पुलिस से मामले की...

ट्रांसपोर्ट दफ्तर में दीवार फांदकर अंदर घुसा चोर

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज घोड़ा कॉलोनी के पास अमन सतकार लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट के दफ्तर में चोर दीवार फांदकर दाखिल हो गया और तिजोरी तोड़कर करीब सवा लाख रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गया। चोर के हाथ में हथौड़ा था। दफ्तर में लगे तीन सीसीटीवी कैमरों की दिशा बदलकर उन्हें बंद कर दिया,...

ओम बिरला की पहल पर जनसेवा अभियान के तहत लग रहे शिविर

एजेंसी | बूंदीलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर बूंदी विधानसभा क्षेत्र में सांसद जनसेवा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर के अलग-अलग वार्डों में विशेष शिविर लगाकर लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। शिविरों में पात्र लोगों से आवश्यक दस्तावेज लेकर योजनाओं के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.