Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विक्टोरिया पुल पर हाई टैंशिल मैश और कंकरीट से मजबूत की गई दरकती पहाड़ी

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: मंडी शहर के विक्टोरिया पुल के साथ बने नए पुल के पास दरकती पहाड़ी को अब और मजबूती देने का कार्य किया गया है। मंडी जिला प्रशासन के निर्देशों पर एनएचएआई ने गावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड और भारत कंस्ट्रक्शन के माध्यम से इस कार्य को करवाया है। बता दें कि गत वर्ष यहां पहाड़ी का एक हिस्सा दरक गया था। उसके बाद यहां एक डंगा तो लगा दिया गया था लेकिन पहाड़ी के उपर एक बड़ी चट्टान के गिरने का खतरा बना हुआ था। अब इसकी रोकथाम के लिए प्रयास किए गए हैं। 

एनएचएआई ने गावर और भारत कंपनियों के माध्यम से करवाया कार्य

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरूण चारी और गावर कंस्ट्रक्शन कंपनी के जीएम विकास नागर ने बताया कि यहां पर हिल स्लोप प्रोटेक्शन तकनीक का इस्तेमाल करते हुए पहले निर्धारित स्थान तक सुरक्षा दीवार लगाई गई जिसके बाद पहाड़ी के बाकी हिस्से पर हाई टैंशिल मैश लगाकर कंकरीट से शॉर्टकिट करके कवर कर दिया गया है। अब यह पहाड़ी पहले के मुकाबले और अधिक सुरक्षित हो गई है। उन्होंने बताया कि इस तकनीक को टनल निर्माण के दौरान उसके मुहाने या अन्य वर्टिकल स्थानों पर सुरक्षा के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है। इस कार्य के लिए शॉर्टकिट मशीन विशेष रूप से यहां लाई गई थी ताकि इस कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ किया जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.