Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में सतीश पूनिया व गुजरात में चुग को भाजपा प्रभारी की जिम्मेदारी

एजेंसी | नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं।
इसके तहत राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सदस्य सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी, राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी और राज्यसभा सदस्य तरुण चुग को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय सचिव जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। पार्टी ने कहा है कि अन्य राज्यों के प्रभारियों की नियुक्ति बाद में की जाएगी और तब तक वहां मौजूदा व्यवस्था जारी रहेगी। यह फेरबदल नितिन नबीन की नई राष्ट्रीय टीम के गठन के तुरंत बाद हुआ है। ऐसे में इसे भाजपा के संगठनात्मक पुनर्गठन और अगले साल होने वाले महत्वपूर्ण विधानसभा चुनावों की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। सतीश पूनिया के लिए पंजाब की जिम्मेदारी कई मायनों में महत्वपूर्ण है। भाजपा ने राज्य में अपना संगठनात्मक आधार बढ़ाने के लिए हाल के दिनों में जिला स्तर पर भी बदलाव किए हैं। पार्टी ने पंजाब में 36 जिला प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसके साथ ही पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद राज्य में संगठन और राजनीतिक पहुंच बढ़ाने की कोशिशों को और गति मिली है। पूनिया राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और संगठन में लंबे समय से सक्रिय हैं। अब उनके सामने पंजाब में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, नए सामाजिक समूहों तक पहुंच बनाने और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की चुनावी रणनीति तैयार करने की चुनौती होगी। भाजपा पंजाब में विस्तार के लिए कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच बदलते राजनीतिक समीकरणों को भी ध्यान में रखेगी।

‘टीम नितिन नबीन’ का चुनावी रोडमैप

इन नियुक्तियों को नितिन नबीन की नई टीम के गठन के बाद भाजपा के चुनावी रोडमैप का अगला चरण माना जा रहा है। पार्टी ने तीनों राज्यों में ऐसे नेताओं को जिम्मेदारी दी है, जिनके पास संगठन और चुनाव प्रबंधन का अनुभव है। नियुक्तियों से स्पष्ट है कि भाजपा ने 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए राज्यवार संगठन को अभी से सक्रिय करने की शुरुआत कर दी है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.