Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस में ‘जयचंद’ और ‘स्लीपर सेल’ हावी: अपनी ही पार्टी पर क्यूं बरसे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी

Summer express/शिमला,संजू-: राजीव भवन शिमला में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदिवासी/अनुसूचित जनजाति विभाग के पदभार ग्रहण समारोह के दौरान कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति उस समय गरमा गई, जब राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने संगठन के भीतर चल रही कथित गुटबाजी और नियुक्तियों को लेकर खुलकर नाराजगी जाहिर की। कार्यक्रम में लाहुल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने विभाग की नई प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला। इस दौरान आदिवासी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

अनुराधा राणा के ताजपोशी समारोह में उठा बवंडर

अनुराधा राणा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देने के बाद जगत सिंह नेगी ने अपने संबोधन में कांग्रेस संगठन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पार्टी एक ओर भाजपा और आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर संघर्ष की बात करती है, लेकिन दूसरी ओर संगठन के भीतर उन लोगों को भी जिम्मेदारियां दी जा रही हैं, जिनकी निष्ठा और भूमिका पर सवाल उठते रहे हैं।नेगी ने प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर पर हाल में हुई संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर भी असंतोष जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से पार्टी के लिए संघर्ष करने वाले जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है, जबकि ऐसे लोगों को आगे बढ़ाया जा रहा है, जिन पर अवसरवाद की राजनीति करने के आरोप लगते रहे हैं। उन्होंने ऐसे कथित नेताओं के लिए ‘जयचंद’, ‘भगोड़े’ और ‘स्लीपर सेल’ जैसे तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया।राजस्व मंत्री ने कहा कि यदि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा इसी तरह जारी रही तो आने वाले समय में संगठन को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। उनके मुताबिक पार्टी की असली ताकत जमीनी कार्यकर्ता हैं और उन्हें नजरअंदाज कर केवल पदों के आधार पर संगठन को मजबूत नहीं किया जा सकता।

अपने संबोधन में नेगी ने यह भी संकेत दिया कि वह इस मुद्दे को पार्टी के भीतर ही उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही संबंधित तथ्यों और प्रमाणों के साथ कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष अपनी बात रखेंगे। उन्होंने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से जुड़े संगठनात्मक मुद्दों और कथित तौर पर सक्रिय ‘स्लीपर सेल’ की जानकारी नेतृत्व तक पहुंचाने की बात कही।

मंत्री के इस बयान के बाद कांग्रेस के भीतर संगठनात्मक नियुक्तियों, गुटबाजी और कार्यकर्ताओं की नाराजगी को लेकर नई बहस छिड़ गई है। खास बात यह रही कि नेगी ने यह बयान ऐसे मंच से दिया, जहां प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के कांग्रेस नेता मौजूद थे। ऐसे में उनके बयान को संगठन के भीतर चल रही खींचतान का खुला संकेत माना जा रहा है।अब देखना होगा कि जगत सिंह नेगी के आरोपों पर कांग्रेस आलाकमान और प्रदेश संगठन किस तरह प्रतिक्रिया देता है और क्या आने वाले दिनों में संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर कोई पुनर्विचार या बदलाव होता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पुरानी पेंशन और पदोन्नति की मांग को लेकर पूर्व अर्द्धसैनिकों का हल्ला बोल, 12 से 18 नवंबर तक दिल्ली में करेंगे भूख हड़ताल

शिमला, संजू -:देश की सीमाओं की सुरक्षा से लेकर आंतरिक सुरक्षा तक अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व अर्द्धसैनिकों ने अब अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पुरानी पेंशन की बहाली, समयबद्ध पदोन्नति, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और पुनर्वास समेत कई लंबित मांगों को लेकर अर्द्धसैनिक संगठनों ने आंदोलन का ऐलान...

हिमाचल में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जयराम ठाकुर का हमला, बोले- भाजपा सत्ता में आई तो बहाल होंगे बंद संस्थान

60 महिला मंडलों के भाजपा में शामिल होने का दावा Summer express/शिमला/रामपुर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के नोगली में आयोजित पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह और कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार...

ट्रंप की चेतावनी: डेमोक्रेट्स जीते तो अमेरिका में आ सकती है 1929 जैसी आर्थिक मंदी

Summer express, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी मध्यावधि चुनावों को अपनी सरकार के लिए अहम परीक्षा बताते हुए चेतावनी दी है कि यदि डेमोक्रेटिक पार्टी जीतती है, तो अमेरिका को 1929 जैसी गंभीर आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ सकता है। मिसिसिपी में आयोजित एक चुनावी रैली में उन्होंने रिपब्लिकन मतदाताओं से पार्टी...

पंजाब में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, नौ जिलों में बारिश और तेज हवाओं का यलो अलर्ट

Summer express, अमृतसर। पंजाब में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य में बारिश की संभावना नहीं है और किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। दिन के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि रात के तापमान में गिरावट के कारण...

तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, बीमारी का बहाना बनाकर सुरक्षाकर्मियों पर किया हमला

Summer express, चेन्नई। तमिलनाडु के थेनी जिले में स्थित थेक्कम्पट्टी जेल से सोमवार देर रात 17 कैदी सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर फरार हो गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कैदियों ने बीमारी का बहाना बनाकर जेल कर्मचारियों को अपने पास बुलाया और फिर अचानक उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने फरार कैदियों की तलाश में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.