Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में मानसून सक्रिय, 23 अगस्त के बाद बारिश में कमी के आसार

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून की सक्रियता फिलहाल बनी हुई है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश दर्ज की गई है। निचले मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगहों पर भारी बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। बिलासपुर, हमीरपुर और सोलन में सबसे अधिक बारिश हुई, जहां करीब 12 से 15 सेंटीमीटर तक पानी बरसा। चंबा, मंडी, कुल्लू, सिरमौर और शिमला में भी 5 से 8 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 19 अगस्त को सिरमौर और कांगड़ा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अन्य जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार के अनुसार, अगले 24 घंटे तक मैदानी और मध्य पर्वतीय इलाकों में मानसून सक्रिय रहेगा। 19 अगस्त को कई क्षेत्रों में बारिश होने के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। मंडी, चंबा और सिरमौर में भारी बारिश को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। कांगड़ा और सिरमौर में भी मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।वहीं, 21 अगस्त को मंडी के अलावा चंबा, सिरमौर और ऊना में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। हालांकि 20 अगस्त के बाद प्रदेश में भारी बारिश को लेकर कोई बड़ा अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक 23 अगस्त के बाद बारिश की गतिविधियों में उल्लेखनीय कमी आने के आसार हैं। इस दौरान कुछ जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।लगातार बारिश के कारण अगले 24 से 48 घंटे के दौरान भूस्खलन का खतरा बना रहेगा। संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों को अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी गई है। नदियों, खड्डों और अन्य जलस्रोतों में अगले दो से तीन दिनों तक जलस्तर और बहाव बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों से जलस्रोतों के नजदीक जाने से बचने को कहा गया है।

बारिश के चलते सड़कों पर फिसलन बढ़ने की संभावना को देखते हुए वाहन चालकों से धीमी गति से वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है। आपदा की स्थिति में स्थानीय प्रशासन की सलाह को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए हैं।अगस्त में अब तक प्रदेश में बारिश सामान्य से कम रही है। 1 से 18 अगस्त के बीच सामान्य बारिश 178 मिलीमीटर रहती है, जबकि इस अवधि में 164 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। यह सामान्य से करीब 8 फीसदी कम है। पूरे मानसून सीजन की बात करें तो अब तक करीब 500 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि सामान्य आंकड़ा 535 मिलीमीटर है। यानी मानसून सीजन में बारिश करीब 7 फीसदी कम है।मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले सप्ताह में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ सकती हैं। ऐसे में प्रदेश में बारिश की कमी का आंकड़ा आगे और बढ़ने की संभावना है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.